Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
सर्दियों में डैंड्रफ से हैं परेशान तो नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, छूमंतर हो जाएगी रूसी
Dandruff Home Remedies: सर्दियों के मौसम में सिर्फ सेहत से जुड़ी ही नहीं, बल्कि बालों से जुड़ी भी कई तरह की समस्याएं भी होने लगती हैं। सर्दियों में अधिकतर लोग डैंड्रफ यानी रूसी की समस्या से परेशान रहते हैं। दरअसल, सर्दियों में हमारा शरीर सीबम का प्रोडक्शन अधिक मात्रा में करता है। इस सीबम पर मैलेसेजिया नामक एक फंगस ग्रो करने लगती है। यही मैलेसेजिया फंगस डैंड्रफ पैदा करता है। इसके अलावा, धूल-मिट्टी, प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और बालों की सही देखभाल न करने की वजह से डैंड्रफ की समस्या हो सकती है। डैंड्रफ होने पर बालों में काफी खुजली होती है और बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं, जिससे हेयर फॉल होने लगता है। ऐसे में, डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के शैंपू, ऑयल और हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कारगर घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो डैंड्रफ को जड़ से हटाने में मदद कर सकता है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

नारियल का तेल और नींबू का रस
आप डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, नींबू का रस प्राकृतिक एसिडिक होता है। इसमें एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो डैंड्रफ को कम करने में मदद कर सकते हैं। वहीं, नारियल का तेल स्कैल्प को पोषण और नमी प्रदान करता है। इसके लिए आप नारियल के तेल में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 30 मिनट बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करने से रूसी से छुटकारा मिल जाएगा।
नारियल का तेल और नीम के पत्ते
अगर आप सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं, तो नारियल तेल और नीम के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नारियल के तेल में एक मुट्ठी नीम के पत्ते डालकर उबाल लें। जब तेल ठंडा हो जाए, तो इसे छानकर अपने स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब आधे-एक घंटे बाद बालों को कसी माइल्ड शैंपू से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें। इससे रूसी और खुजली की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











