Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Mint For Hair Fall: लगातार झड़ते बालों ने कर दिया है परेशान तो पुदीने का ऐसे करें इस्तेमाल
गर्मी का मौसम आते ही कई तरह की हेयर प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती हैं। इस मौसम में गर्मी व पसीने के कारण बालों में इचिंग व खुजली होती है। इतना ही नहीं, सूरज की हानिकारक किरणें, प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट और अत्यधिक स्टाइलिंग बालों को कमजोर बनाती हैं। इससे ना केवल आपके बाल अधिक बेजान लगते हैं, बल्कि हेयर फॉल भी शुरू हो जाता है। कुछ हद तक बालों का झड़ना सामान्य है, लेकिन जब बाल बहुत अधिक झड़ने लगते हैं तो इससे परेशान होना लाजमी है।
हालांकि, इस स्थिति में आप बाजारी प्रोडक्ट्स की तरफ भागने की जगह कुछ नेचुरल उपायों को अपनाएं। मसलन, आप पुदीने की मदद से हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं और उसे अपने बालों पर लगा सकते हैं। इससे ना केवल हेयर ग्रोथ में मदद मिलेगी, बल्कि स्कैल्प को ठंडक का अहसास भी होगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पुदीने की मदद से बनने वाले कुछ ऐसे ही हेयर मास्क के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने बालों की ग्रोथ को बेहतर बना सकते हैं-

पुदीने से बालों को क्या फायदे मिलते हैं?
• अगर आप पुदीने का इस्तेमाल हेयर पैक के रूप में करते हैं तो यह डैंड्रफ को कम करता है। पुदीने के एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-फंगल गुण आपकी स्कैल्प को हेल्दी बनाते हैं। जब स्कैल्प पर बैक्टीरियल इंफेक्शन की संभावना कम होती है तो इससे हेयर ग्रोथ पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।
• मिंट में पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जिससे ना केवल बालों का झड़ना कम होता है, बल्कि इसके कारण हेयर ग्रोथ में भी मदद मिलती है। यह आपके बालों को शाइनी बनाने में भी मददगार है।
• पुदीने में मौजूद मेन्थॉल स्कैल्प को ठंडक प्रदान करता है, जिसके कारण आपको खुजली व स्कैल्प इरिटेशन को दूर करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, पुदीने के कारण स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। जिससे बालों व स्कैल्प की हेल्थ पर सकारात्मक असर पड़ता है।
• अगर आपके बाल बहुत अधिक रूखे हैं तो ऐसे में आप पुदीने के पेस्ट के साथ दही, शहद और बादाम के तेल जैसे इंग्रीडिएंट्स मिक्स कर सकते हैं। इससे आपके बाल अधिक नरिश्ड होते हैं और उनकी नमी बनी रहती है।
पुदीने और शहद से बनाएं हेयर पैक
यह हेयर पैक रूखे बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप अपने डैमेज्ड बालों को फिर से नरिश्ड करना चाहते हैं और हेयर फॉल को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में पुदीने और शहद की मदद से हेयर पैक बनाया जा सकता है।
आवश्यक सामग्री-
• आधा कप पुदीने की पत्तियां
• आधा कप दही
• एक चम्मच शहद
• एक चम्मच ऑलिव ऑयल
हेयर पैक बनाने का तरीका-
• इस हेयर पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को ब्लेंडर में डालें। साथ ही, इसमें थोड़ा सा पानी डालकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।
• अब आप एक बाउल में पुदीने के पेस्ट, दही, शहद और जैतून के तेल को डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
• जब यह एक स्मूथ पेस्ट बन जाए तो इसे अपनी स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें।
• करीबन 20 मिनट के लिए इस हेयर पैक को ऐसे ही लगा रहने दें।
• अंत में आप गुनगुने पानी की मदद से अपने बालों को धो लें।
पुदीने और केले से बनाएं हेयर पैक
केले में मौजूद पोटेशियम बालों को मजबूती प्रदान करता है। अगर केले को पुदीने के साथ मिक्स करके बालों में लगाया जाता है, तो इससे ना केवल स्कैल्प क्लीन होती है, बल्कि बालों में एक नई चमक भी आती है। साथ ही साथ, हेयर फॉल की समस्या भी काफी हद तक दूर होती है।
आवश्यक सामग्री-
• एक पका केला
• मुट्ठी भर पुदीने के पत्ते
• एक चम्मच नारियल तेल
• 3-4 बूंदे लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
इस्तेमाल का तरीका-
• इस मास्क को बनाने के लिए पहले केले को ब्लेंड करके प्यूरी बना लें।
• वहीं, पुदीने में भी थोड़ा सा पानी डालकर ब्लेंड करें और एक पेस्ट बनाएं।
• अब आप एक बाउल लें और उसमें केले की प्यूरी व पुदीने का पेस्ट डालें।
• साथ ही, इसमें नारियल तेल व एसेंशियल ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
• इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रखें। इसके बाद, आप अपने बालों की जड़ों से सिरे तक इसे लगाएं।
• करीबन आधे घंटे बाद बालों को पानी व माइल्ड शैम्पू की मदद से वॉश कर लें।



Click it and Unblock the Notifications











