Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बियर्ड मैन की तरफ ज्यादा अट्रैक्ट क्यों होती हैं महिलाएं, जानें क्या कहती है साइकोलॉजी

एक सर्वे के मुताबिक दाढ़ी रखने वाले पुरुष अपने आपको ज्यादा कॉन्फिडेंट महसूस करते हैं। लाइफस्टाइल को लेकर हुई एक स्टडी में भी ये बात सामने आई कि महिलाएं दाढ़ी वाले पुरुषों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं। आजकल पुरुषों में दाढ़ी रखने का ट्रेंड तेजी से बढ़ता जा रहा है। बॉलीवुड के बड़े सेलिब्रिटीज से लेकर स्पोर्टस मैन इन दिनों बियर्ड फैशन को फॉलो कर रहे हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक दाढ़ी रखने वाले पुरुष सामाजिक और शारीरिक तौर पर ज्यादा प्रभावी होते हैं।
पहले के समय में जिन लोगों की लंबी दाढ़ी होती थी, उनको लेकर ऐसा मानना था कि वो दृढ़ विश्वास, सहनशीलता, गंभीरता वाले गुण से भरपूर होते हैं। लंबी बियर्ड पुरुषों को इतना अक्ट्रैटिव क्यों बनाती है, साइकोलॉजी इसे लेकर क्या कहता है, जानने के लिए आखिर तक यह आर्टिकल पढ़ें।

दाढ़ी होना बहादूरी की निशानी
सोसाइटी भले ही मॉडर्न हो गई हो, लेकिन समाज में बहादूरी और मर्दानगी का महत्व नहीं बदला है। पुरुष एक प्रादेशिक प्राणी है, जो अपने हर जगह अपना प्रभुत्व जमाना चाहते हैं, जिसका प्रतीक पुरुषों के लिए दाढ़ी है। दाढ़ी उन्हें शक्ति और दृढ़ विश्वास देता है। प्राचीन काल में दुश्मनों को डराने के लिए दाढ़ी का इस्तेमाल किया जाता था। यह शक्ति, ताकत, सामाजिक स्थिति, यहां तक कि धन का संकेत भी देता है। आज के समय में भले ही इन बातों का कोई मतलब न रह गया हो, लेकिन पुरुषों के लिए दाढ़ी होना उनकी मर्दानगी और बहादूरी की तरफ इशारा करते हैं। दाढ़ी होने पर पुरुष ज्यादा मर्दाना महसूस करते हैं। समाज भी उनके साथ ऐसा व्यवहार करता है।

दाढ़ी वाले पुरुषों की ओर आकर्षित होती हैं महिलाएं
कई रिसर्च से पता चला है कि दाढ़ी वाले पुरुषों की तरफ महिलाएं ज्यादा आकर्षित होती हैं। दाढ़ी के साथ पुरुष अधिक मर्दाना और शक्तिशाली महसूस करते हैं, और महिलाएं भी उन्हें इसी तरह देखती हैं। पुरुषों के लिए दाढ़ी बढ़ाना महिलाओं को आकर्षित करने के लिए शुरू की गई विशेषता है। महिलाएं एक आत्मविश्वासी पुरुष को पसंद करती हैं। ऐसे में दाढ़ी वालें पुरुषों की तरफ महिलाओं का आकर्षित होना ये भी एक कारण है।

पुरुषों का चेहरा छुपाने का काम करती है दाढ़ी
पुरुषों का चेहरा छुपाने का काम करती है दाढ़ी
जैसे एक महिला की खूबसूरती बढ़ाने का काम मेकअप करती हैं, वैसे ही पुरुषों को सुंदर दिखाने का काम उनकी दाढ़ी करती है। पुरुष अपने चेहरे की खामियां जैसे मुंहासे, निशान, गोल-मटोल गाल छिपाने के लिए भी दाढ़ी लंबी करते हैं। पुरुष अपने चेहरे के जिन हिस्सों को पसंद नहीं करते हैं, उन्हें छिपाने के लिए अपनी दाढ़ी बढ़ाते हैं। इतना ही नहीं दाढ़ी पुरुष के चेहरे को ज्यादा आकर्षित बनाने का काम करता है।

कुछ धर्मों में दाढ़ी काटना पाप है
कई धर्मों में चेहरे पर बाल होना पवित्रता की निशानी मानी जाती है। इसलिए पुरुष इसे नहीं काटते हैं। बिना दाढ़ी वाले पुरुषों को उनका समुदायों उन्हें त्याग देता है। जिसके कारण उनका आत्मविश्वास टूट सकता है। उन लोगों का ऐसा मानना होता है कि भगवान के पक्ष से बाहर होने की सोच रखना भी परेशानी का कारण बन सकता है। धार्मिक दुनिया में कोई भी पाप करने से व्यक्ति का अधिकार उनसे छीन सकता है। इसलिए यह कहना सही होगा कि एक पुरुष की दाढ़ी उन धर्मों में उनकी सफलता और विश्वास को बढ़ावा देने का काम करता है।

दाढ़ी वाले पुरुषों को माना जाता है ज्यादा सक्षम
दाढ़ी वाले पुरुषों को ज्यादा सक्षम माना जाता है, खासकर धर के मुखिया के रूप में। दाढ़ी वाले पुरुष और क्लीन शेव्ड पुरुषों में अलग व्यवहार किया जा सकता है। यहां तक कि परिवार के सदस्य और दोस्त भी। पुरुष की दाढ़ी से बुद्धि, आत्मविश्वास, मजबूती, ताकत और श्रेष्ठता का अहसास करवाता है। दाढ़ी एक पुरुष के आत्मविश्वास को बढ़ावा दे सकता है, और उन्हें ज्यादा आकर्षक महसूस करवा सकता है।

निष्कर्ष
वैसे तो दाढ़ी सिर्फ चेहरे के बाल होते हैं, जो आपके फेश लुक को बदल सकते हैं। पुरुषों के लिए उनकी दाढ़ी एक पावर की तरह होती है। यह उनकी मर्दानगी, आत्मविश्वास और आकर्षण को बहुत ज्यादा बढ़ाता है। समाज की ऐसी सोच है कि दाढ़ी वाले पुरुष ज्यादा बहादूर होते हैं। शायद आने वाले समय में लोगों की यह सोच बदल जाएं।



Click it and Unblock the Notifications











