Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
हैप्पी बर्थडे विराट कोहली: हैंडसम लुक के लिए फॉलो करें किक्रेटर के जबरदस्त बियर्ड स्टाइल
भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली अपने स्टाइल और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। विराट अपने खेल के साथ साथ अपने बियर्ड लुक को लेकर भी युवाओं के बीच काफी फेमस हैं। अपने हेयर स्टाइल और बियर्ड लुक को लेकर विराट यंगस्टर्स के लिए फैशन आइकॉन है।

विराट कोहली आज अपना 32 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके जन्मदिन पर देखते हैं उनके स्टाइलिश और ट्रेंडी बियर्ड डिजाइन जिसे फॉलो कर आप भी दिख सकते हैं हैंडसम।

कॉरपोरेट बियर्ड स्टाइल में विराट कोहली
विराट कोहली अपने हेयर स्टाइल और बियर्ड लुक के साथ काफी एक्सपेरिमेंट करते हैं। उनके इस बियर्ड लुक की बात करें तो उन्होंने कॉरपोरेट बियर्ड कैरी किया हुआ है। इसमे बियर्ड के साइड हेयर को टॉप की ओर ले लाते हैं। इस बियर्ड डिजाइन में ठोढ़ी पर बाल घने होने चाहिए।

लॉन्ग स्टबल बियर्ड स्टाइल
कप्तान विराट कोहली नए नए बियर्ड स्टाइल कैरी करे हैं। लॉन्ग स्टबल बियर्ड स्टाइल भी इन्हीं में से एक है। इस बियर्ड स्टाइल को फॉलो करने के लिए आपको अपनी दाढ़ी घनी करनी होगी। ये स्टाइल उन लड़को पर अच्छा लगा है जिनकी दाढ़ी लंबी होती है और घनी। अगर आपकी लंबी और घनी दाढ़ी है तो आप पर ये बियर्ड स्टाइल बहुत ही अच्छे लगेगा।

शार्पली कट बियर्ड
विराट कोहली का ये बियर्ड स्टाइल यंग लड़को के बीच काफी पॉपुलर हैं। उनके इस बियर्ड का एज बहुत ही शार्प रखा हुआ है। फॉर्मल आउटफिट के लिए ये बियर्ड स्टाइल एकदम परफेक्ट है।

डकटेल बियर्ड में विराट कोहली का हैंडसम लुक
डकटेल बियर्ड इन दिनों काफी ट्रेंड में बना हुआ है। इस स्टाइल को यूथ काफी पसंद कर रहे हैं। स्टाइलिश डकटेल बियर्ड डिजाइन के लिए आपकी बियर्ड घनी होनी चाहिए। डकटेल बियर्ड पूरे फेस को कवर करता है, जो देखने में डक की टेल की तरह नजर आता है। इस बियर्ड स्टाइल में थोड़ी सी ट्रिमिंग की जरुरत पड़ती है।

मीडियम स्टबल बियर्ड स्टाइल में कप्तान विराट कोहली
मीडियम स्टबल बियर्ड इन दिनों यंग जेनरेशन के बीच काफी फेमस है। यंग लड़के घनी और लंबी दाढ़ी को रखना काफी पसंद करते हैं। विराट ने भी हाल ही में इस बियर्ड स्टाइल को फॉलो किया, जिके बाद यंगस्टर्स में इस स्टाइल का क्रेज देखने को मिला है। आप भी हैंडसम लुक के लिए विराट कोहली के इस बियर्ड स्टाइल को कैरी कर सकती है।

फुल गोटी विद ए डिटैचड मुस्टैच
किसी भी हेयरस्टाइल और बियर्ड स्टाइल में हल्के चेंज से स्टाइल में काफी बदलाव आ जाता है। विराट कोहली का फुल गोटी विद ए डिटैच्ड मुस्टैच बियर्ड स्टाइल एक टाइम पर काफी पॉपुलर हुआ था। इस स्टाइल में ठोड़ी पर दाढ़ी फुल्ली ग्रोन। यानि बिल्कुल घनी उगी दाढ़ी होती है, लेकिन इस स्टाइल में मूंथ और दाढ़ी के बीच थोड़ा सा गैप होता है।



Click it and Unblock the Notifications











