Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Men's Fashion: ऑफिस के लिए पुरुषों के 6 ड्रेसिंग टिप्स, जिन्हें अपनाकर दिखें स्टाइलिश और परफेक्ट

दुनिया की हर कंपनी यही चाहती है कि उसके साथ काम करने वाला हर एंप्लॉय वेल ड्रेस के साथ ऑफिस आए, अच्छे कपड़े पहने साथ ही अच्छा दिखे। जिससे उसकी कंपनी के बारें में लोग अच्छी राय रखें। इसलिए कंपनियां कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड भी रखती हैं। लेकिन ऑफिस के ड्रेस कोड से इतर आपको खुद भी अपने ऑफिस जाने के लिए अच्छे से तैयार होकर जाना चाहिए, इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आता है। ये जरूरी नहीं है कि आप रोज बिजनेस सूट ही पहन कर ऑफिस जाना स्टार्ट करें। यहां पर वेलड्रेस का मतलब है कि आप खुद के अच्छे से ग्रूम करें, साफ सुधरे होकर फॉर्मल ढंग से ऑफिस जाकर अपने वर्क स्टेशन पर बैठकर काम करें। आपको इस बात का हमेशा ध्यान रखना होगा कि आप जंहा पर भी काम कर रहे हैं वहां पर कभी केजुल ड्रेस ना पहने तो बेहतर है। ऐसा करने से आप अपनी एक अच्छी छवि ऑफिस में पेश करते हैं। यहां पर हम आपको बता रहे हैं आपको अपने ऑफिस के लिए किस तरह से तैयार होकर फॉर्मल तरीके से जाना चाहिए। साथ ही आपकी वॉर्डरोब में ऐसी कौन-कौन सी जरूरी चीजें होनी चाहिए जो ऑफिस ड्रेसिंग के लिए जरूर होती है और आपका इंप्रेशन अच्छा पड़ता है-

Men's Fashion: ऑफिस के लिए पुरुषों के लिए ड्रेसिंग टिप्स
आपको ऑफिस के लिए हमेशा फॉर्मल शर्ट का चुनाव करना चाहिए। फॉर्मल शर्ट में भी व्हाइट, ब्लू, लाइट पिंक, लाइट ग्रीन कलर की शर्ट को आप तरजीह दें। पोल्का डॉट शर्ट को बिग नो है। साथ ही फुल स्लीव्स की शर्ट पहने, हॉफ स्लीव शर्ट को ऑफिस के लिए अवॉइड करें।

Men's Fashion: ऑफिस के लिए पुरुषों के लिए ड्रेसिंग टिप्स
ऑफिस के लिए ट्राउजर में हमेशा फिटिंग का ध्यान रखें। पैंट या जींस हमेशा ग्रे, ब्लैक, ब्लू ही पहने। कलफुल जींस को ऑफिस के लिए दूरी बनाकर रखें। साफ, बिना सिलवटों वाले और अच्छे से आयरन वाले कपड़े पहने।

Men's Fashion: ऑफिस के लिए पुरुषों के लिए ड्रेसिंग टिप्स
जूते हमेशा फॉर्मल ही पहन कर जाएं, जिसमें अच्छे से पॉलिश की गई हो, गंदे या मटमैले ना हों। जूते हमेशा काले या ब्राउन ही पहने। ऑफिस कभी भी स्नीकर्स पहन कर ना जाएं ना ही स्पोर्ट्स शू।
जूते से साथ हमेशा गहरे रंग के मोजे पहने। साथ ही इस बात का ख्याल रखें कि मोजे साफ होने चाहिए, उनसे पैरों के पसीने की बदबू तो बिल्कुल ना आए। बेहतर है कि आप अच्छी कंपनी के मोजे खरीदे जो पसीने को अच्छे सोंख लेते हैं। रंग-बिरंगे सॉक्स से दूर रहें।
वैसे अगर आप ऑफिस क्लीन शेफ के साथ जाते हैं तो ये ज्यादा प्रोफोशनल लगता है लेकिन अगर आपकी मूंछें हैं, तो उसको अच्छे से ट्रिम जरूर करें। अगर बेयर्ड है तो उसको भी ट्रिम जरूर करें।

Men's Fashion: ऑफिस के लिए पुरुषों के लिए ड्रेसिंग टिप्स
अपने प्रोफेशनल लुक को अच्छे से कैरी करने के लिए बालों को सही तरह से कट करवाएं, बालों को छोटे करके रखें। लंबे बाल प्रोफेशनल लोगों के लिए अच्छे नहीं होते हैं। इससे गलत इंपैक्ट जाता है।

Men's Fashion: ऑफिस के लिए पुरुषों के लिए ड्रेसिंग टिप्स
ऑफिस जाते वक्त परफ्यूम या डियो जरूर लगाएं। लेकिन इस बात का जरूर ध्यान रखें कि परफ्यूम या डियो की स्मेल हार्ड ना हो, हल्की और भीनी खूशबू वाले परफ्यूम या डियो को चुने।



Click it and Unblock the Notifications











