Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Year Ender 2022: यहां देखें इस साल के सबसे खराब मेकअप ट्रेंड्स की लिस्ट
आज के टाइम में फैशन और मेकअप एक ट्रेंड बन गए हैं। जो आने वाले वक्त के साथ बदलते रहते हैं। अगर बात मेकअप की करें तो पुराने ट्रेंड्स को दोबारा से 'इन' होने और नए ट्रेंड्स को पेश किया जाता रहा है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक, रील्स ने निभाई है। लेकिन उनमें से कुछ सबसे खराब मेकअप ट्रेंड भी हुए हैं, जिनको आप कभी नहीं करना चाहेंगी।
ईयर एंड 2022 में हम आपके लिए 5 सबसे खराब मेकअप ट्रेंड लेकर आए हैं, जो इस साल के सबसे बुरे मेकअप ट्रेंड्स में से रहे हैं। यहां पर हम इन ट्रेंड के लिए सिर्फ यही कह सकते हैं कि मेकअप के नाम पर आप कुछ भी नहीं कर सकते।

फेस पर बहुत ज्यादा फाउंडेशन
ये ट्रेंड टिकटॉक से शुरू हुआ था। जिसके बाद ये इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी वायरल हुआ। आप में से कई होगी जिन्होंने इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपनी फाउंडेशन की बॉटल को खाली कर दिया होगा। इससे आपका चेहरा कुछ समय के लिए अच्छा दिखने लगता है, लेकिन फिर ये चेहरे को प्लास्टिक जैसा महसूस कराता है। काफी ज्यादा केकी मेकअप होने का अहसास आपको होने लगता है। ज्यादा फाउंडेशन आपके पोर्स को बंद कर देगा और आपकी स्किन को प्रभावित करेगा।

टूथ फाइलिंग
ये काफी खतरनाक हो सकता है अपने दांतों के साथ खुद से छेड़छाड़ करना, बिना किसी डेंटिस्ट से परामर्श लिये।इससे आपके चेहरा भी खराब हो सकता है। लेकिन इस ट्रेंड को टिकटॉक पर तेजी से लोकप्रियता मिली। कई लोगों ने इसे अपने दांतों को बराबर करने की कोशिश की। जिसके बाद कई डेंटिस्ट्स ने जल्द ही लोगों को इसे रोकने की चेतावनी देना शुरू कर दिया। ये बिना किसी शिक्षा के अपने दांतों को फाइल करने से अपने इनेमल को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा रहे थे।

आई ब्रो को शेव करना
आई ब्रो के लिए ये साल काफी मुश्किल भरा रहा। क्योंकि आई ब्रो को शेव करना, नया ट्रेंड चल पड़ा था। लोगों ने पूरी भौंह को पूरी तरह से शेव कर दिया था। जिसके बाद डॉक्टर्स ने चेतावनी दी कि चेहरे के सेंसेटिव एरिया के आसपास रेजर करने से कटने और सूजन के जोखिम हो सकता है। इससे और भी कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।

वैम्पायर स्किन
इस ट्रेंड में ऐडवर्ड कुलेन जैसा हॉट लुक पाने के लिए ग्लिटर और या लिक्विड हाइलाइटर को ऐ़ड करना शामिल है। आफ चमकदार, हाइलाइटर स्किन के साथ बोर्ड पर हैं, लेकिन ईमानदारी से, क्या ये आपके लिए अच्छा है, अपने चेहरे पर पिंपल की तरह से निशान बनाना।

क्लम्पी मस्कारा
अगर प अभी भी चंकी स्पाइडर लेग मस्कारा लगाती हैं, जिसे क्लम्पी मस्कारा भी कहा जाता है, तो शायद आपको आपके मस्कारा गेम को पूरी तरह से छोड़ने का वक्त आ चुका है। मोटी पलकें देखना किसी को पसंद नहीं होता। लेकिन इसे हैवी मस्कारा के साथ अपनी पलको को नुकसान ना पहुंचने दें। ये एक तरह से आंखों की गंदगी जैसा लगता है, जो बिल्कुल भी आकर्षक नहीं होता है।



Click it and Unblock the Notifications











