Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
karwa chauth Makeup: करवा चौथ पर इस तरह करें खूबसूरत मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान
फेस्टिव सीजन शुरु हो चुका है। करवा चौथ में अब बहुत ही कम समय बचा हुआ है। करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। करवा चौथ व्रत के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती है। इस दिन महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट जैसे सिल्क की साड़ी, बनारसी साड़ी और लहंगे।

करवा चौथ पर ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ साथ शानदार मेकअप भी जरुरी होता है। कई बार मेकअप की सही जानकारी नहीं होती है जिससे वजह उनका मेकअप लुक खराब हो जाता है। करवा चौथ पर खूबसूरत मेकअप लुक के लिए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं मेकअप टिप्स जिसकी मदद से आप करवा चौथ पर दिखेंगी खूबसूरत।

स्किन को करें क्लीन
मेकअप करने से पहले स्किन को क्लीन करना बहुत जरुरी होता है। स्किन को क्लीन करने के लिए क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग करना चाहिए। स्किन को क्लीन करने के लिए चेहरे पर स्क्रब करें और फेस मास्क का इस्तेमाल कर स्किन को क्लीन करें।

हैवी बेस ना करें इस्तेमाल
करवा चौथ के दिन ह्यूमिडिटी रहती है। ह्यूमिडिटी में मेकअप जल्दी खराब हो जाता है ऐसे में फाउंडेशन और कंसीलर की ज्यादा लेयर का इस्तेमाल ना करें। चेहरे पर फाउंडेशन की हल्की लेयर लगाएं। ग्लोइंग मेकअप के लिए चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। मॉइश्चराइजर लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है।

ब्लैक स्मोकि आई मेकअप से बचें
आई मेकअप करने के लिए आई प्राइमर का इस्तेमाल करें। करवा चौथ पर ब्लैक स्मोकि आई मेकअप की जगह लाइट आई मेकअप करें। करवा चौथ पर आप पिंक आई मेकअप कर सकते हैं। पिंक आई मेकअप इन दिनों काफी ट्रेंड में है। पिंक आई मेकअप के अलावा आप मेटालिक आई मेकअप भी कर सकते है। मेटालिक आई मेकअप इन दिनों महिलाओं के लिए काफी सुर्खियों में बना हुआ है। आई मेकअप करते समय एक बात का ध्यान रखना चाहिए। आई शैडो लगाने के बाद उसे अच्छे से ब्लेंड करें।

फेस मास्क शीट सीरम
करवा चौथ पर स्किन को हाइड्रेट और चमकदार बनाने के लिए आप फेस मास्क शीट सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस मास्क शीट सीरम का इस्तेमाल करने से स्किन ग्लोइंग हो जाती है। मेकअप करने से 20 मिनट पहले चेहरे पर फेस मास्क शीट का इस्तेमाल करें। फेस मास्क शीट का इस्तेमाल करने से मेकअप के बाद चेहरे पर ग्लो आता है।

लिपस्टिक
फेस्टिव सीजन और करवा चौथ पर ब्राइट और लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक का इस्तेमाल करना चाहिए। करवा चौथ पर ब्राइट लिप कलर काफी अच्छे लगते है। लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक लगाने के लिए सबसे पहले लिप लाइनर लगाएं इसके बाद मैट लिपस्टिक लगाएं।

मेकअप सेट करें
मेकअप करने के बाद आप मेकअप सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते है। सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करने से मेकअप जल्दी खराब नहीं होता है। करवा चौथ के दिन महिलाएं दिन में 12 तक तैयार हो जाती है जिसके बाद रात तक उनका मेकअप रहता है। करवा चौथ के दिन ह्यूमिडिटी रहती है ऐसे में मेकअप जल्दी खराब हो सकता है। लंबे समय तक मेकअप सेट रखने के लिए आप मेकअप सेटिंग स्पे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका मेकअप रात को टिका रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications











