Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Karva Chauth: कहीं आप करवा चौथ पर नकली सिंदूर तो नहीं खरीद रहीं, ऐसे करें असली और नकली सिंदूर की पहचान
करवा चौथ में बहुत ही कम समय बचा है। करवा चौथ को लेकर महिलाओं के बीच काफी क्रेज देखने को मिलता है। महिलाएं करवा चौथ के लिए कई दिन पहले ही शॉपिंग करना शुरु कर देती है। करवा चौथ पर खूबसूरत लुक के लिए महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं सिंदूर लगाती हैं। महिलाएं करवा चौथ के दिन पाउडर सिंदूर का इस्तेमाल करती है। क्या आप जानते हैं मार्केट में पाउडर सिंदूर नकली भी मिलता है।

दरअसल असली सिंदूर पेड़ो से बनता है जो कि नेचुरल है जिसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है। वहीं केमिकल वाला पाउडर सिंदूर स्किन के लिए बहुत ही खतरनाक होता है। पाउडर सिंदूर का इस्तेमाल करने से बड़े झड़ने लग जाते है। केमिकल वाले पाउडर का इस्तेमाल करने से स्किन इंफेक्शन भी हो सकता है। हम इस आर्टिकल में असली और नकली सिंदूर के बारे में बताएं। इन टिप्स की मदद से आप असली और नकली सिंदूर की पहचान कर सकते हैं।

लाल रंग का सिंदूर
सिंदूर भी कई कलर के आते है लेकिन लाल कलर का सिंदूर काफी पॉपुलर है। लाल रंग के सिंदूर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। महिलाएं शादी के बाद मांग भरने के लिए लाल रंग के सिंदूर का इस्तेमाल करती हैं। वहीं मंदिर में मां को चढ़ाने के लिए भी लाल रंग के सिंदूर का इस्तेमाल किया जाता है। लाल रंग का सिंदूर लगाने से महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लग जाते है। लाल सिंदूर में पाउडर सिंदूर और लिक्विड सिंदूर आता है। आजकल कामकाजी महिलाएं लिक्विड सिंदूर लगाना ज्यादा पसंद करती है। वहीं पाउडर सिंदूर का इस्तेमाल महिलाएं फेस्टिवल के दौरान करती है।

ऑरेंज सिंदूर
बिहार और झारखंड की महिलाएं ऑरेंज कलर का सिंदूर यूज करती है। बिहार- झारखंड में महिलाएं किसी भी शुभ काम और फेस्टिव के दौरान ऑरेंज सिंदूर का इस्तेमाल करती है। रोजाना वह लाल सिंदूर इस्तेमाल करती है। बिहार-झारखंड में शादी के दौरान भी ऑरेंज सिंदूर से मांग भरी जाती है।

मैरुन सिंदूर
लाल कलर के साथ मैरुन कलर का सिंदूर भी काफी पॉपुलर है। कुछ महिलाएं लाल रंग के सिंदूर की जगह मैरुन कलर का सिंदूर लगाना पसंद करती है। मैरुन कलर का सिंदूर लगाने से भी खूबसूरती बढ़ जाती है। मैरुन कलर का सिंदूर भी पाउडर और लिक्विड में आता है। महिलाएं पाउडर और लिक्विड दोनों तरह के सिंदूर का इस्तेमाल करती हैं।

कैसे करें असली नकली सिंदूर की पहचान
क्या आप जानते हैं सिंदूर पेड़ो से बनाया जाता है, इसलिए असली और नकली सिंदूर की आसानी से पहचान हो सकती है। असली सिंदूर की पहचान के लिए थोड़ा सा सिंदूर अपने हाथ पर रखें इसके बाद हथेली पर इसे अच्छे से रगड़िए। हाथ पर रखे सिंदूर पर फूंक मारे। अगर आपके हाथ पर सिंदूर का कोई कण चिपका रह जाता है तो इसका मतलब है कि आपका सिंदूर नकली है।

असली सिंदूर कैसे बनता है?
नेचुरल सिंदूर पौथे से बनता है। असली सिंदूर कमीला के पौधों से बनाया जाता है। कमीला पौधे के फल जब सूख जाते है तो फल के बीज को बहार निकाला जाता है। इसके बाद इन बीजों को अच्छे से सुखाया जाता है। इसके बाद इन बीजों को अच्छे से पीसकर पाउडर बनाया जाता है। यहीं पाउडर असली सिंदूर होता है।

अच्छे ब्रांड के लिक्विड सिंदूर का इस्तेमाल करें
स्किन की देखभाल के लिए हमेशा अच्छे ब्रांड के लिक्विड सिंदूर का इस्तेमाल करना चाहिए। कई बार सस्ते लिक्विड का सिंदूर इस्तेमाल करने से स्किन इंफेक्शन और बाल झड़ने की परेशानी हो सकती है। इसलिए लिक्विड सिंदूर अच्छे ब्रांड का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि अच्छे ब्रांड में कम हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है।
Festive Makeup Look: फेस्टिव सीजन में इन 6 स्टेप में करें सटल मेकअप, पाएं खूबसूरत लुक



Click it and Unblock the Notifications











