Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
New Year 2023: न्यू ईयर पार्टी के लिए ऐसे करें एक्ट्रेक्टिव आई मेकअप

नए साल की शुरूआत होते ही पार्टियों का सिलसिला शुरू हो गया है। सभी लोग पार्टी का लुफ्त उठाने के लिए तैयार बैठे हैं। ऐसे में अगर आप भी न्यू ईयर पार्टी में जाने के लिए तैयार हो रहे हैं, तो अपने ग्रूमिंग पर पूरा फोकस करें। खासकर अपनी आंखों का विशेष ध्यान दें। आपका आई मेकअप आपकी सुंदरता को और ज्यादा निखारने में मदद करता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने आंखों को इस तरह टचअप दें कि लोगों की नजर आप पर ही टिकी रह जाएं। ऐसे में आप इन टिप्स को फॉलो कर न्यू ईयर पार्टी के लिए एक्ट्रैक्टिव आई मेकअप कैरी कर सकती हैं।
न्यू ईयर के लिए ऐसे करें आई मेकअप
1. आज कल रात को देर तक जागने के कारण या ज्यादा लेपटॉप या फोन में लगे रहने के कारण या फिर अन्य कारणों से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स आ जाते हैं। ऐसे में आप अपने आई मेकअप के लिए सबसे पहले अपने डार्क सर्कल्स को हाइड करने का काम करें। आई मेकअप करने से पहले आप कंसीलर की मदद से अपने आंखों के डार्क सर्कल्स को छिपा दें। ऐसा करने से आपकी आंखों पर किया गया आई मेकअप बहुत खूबसूरत लगेगा। आप कॉम्पेक्ट पाउडर की मदद से भी अपनी आंखों के डार्क सर्कल्स को छिपा सकती हैं।
2. छोटी आंखों वाली महिलाएं अक्सर अपने आई मेकअप को लेकर काफी परेशान रहती हैं। अगर आपकी भी छोटी आंखें हैं, तो आप उस पर पतला आई लाइनर ही अप्लाई करें। आप आई लाइनर लगाने से पहले अपनी आखों पर सफेद रंग के आई पेंसिल को अप्लाई करें। ऐसा करने से आपकी आंखे बहुत खूबसूरत लगेंगी।
3. आई मेकअप करने से पहले इस बात का खास ध्यान रखें कि आप अपनी आंखों को अच्छे से साफ कर लें। आंखों के आस-पास की स्किन को अच्छे से क्लिन करें। क्योंकि अगर आप अपनी आंखों के पास की स्किन को क्लिन नहीं करते हैं, तो ये आपकी आंखों को बेजान बना सकता है। जिस कारण आपका आई मेकअप ज्यादा देर तक टिका नहीं रह पाएगा।
4. अगर आप न्यू ईयर के डे पार्टी के लिए मेकअप कर रही हैं, तो आप ग्रे या ब्लैक आई मेकअप भी कैरी कर सकती हैं। आई ब्रश की मदद से आप अपने आंखों के कोने पर ब्लैक कलर से ब्लैंड करें। ये आपके हर आउटफिट पर अच्छा लगेगा।
5. अगर आप चाहे तो अपनी आंखों के कलर के हिसाब से भी अपना आई मेकअप कैरी कर सकती हैं। अगर आपने आंखों में कोन्टेक्ट लेंसेस लगाएं हैं, तो हरे रंग की आंखों के साथ लाइट पर्पल आई शेडो का यूज करें। ब्लैक आंखों वाली महिलाएं शिमरी ब्राइन कलर का आई मेकअप करें। नीली आंखों के साथ न्यूटल आई मेकअप करें। अपने आंखों के हिसाब से आपके फेस पर कौन सा आई मेकअप अच्छा लगेगा अपने ब्यूटी एक्सपर्ट से एक बार सलह जरूर ले लें।



Click it and Unblock the Notifications











