Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
स्किन स्पॉट, एक्ने और मार्क आदि को मेकअप से कैसे छुपाएं
चेहरे पर एक्ने, पिंपल्स, जिस्ट आदि तो होते ही रहते हैं। इन्हें चेहरे से दूर करने के लिये हम कई जतन करते हैं लेकिन इनसे पड़े दाग धब्बे एक बार बन जाते हैं तो जाने का नाम ही नहीं लेते। ऐसे में आप क्या करती हैं?
अगर ऐसा हो कि आपको पार्टी आदि में जाना हो और आपको ये मार्क्स परेशान कर रहे हों तो? इनसे छुटकारा पाने का एक मात्र तरीका है मेकअप।
जी हां, मेकअप इन दाग धब्बों को आराम से कवर कर सकता है। बस आपको करना इतना है कि आपको पता होना चाहिये कि किस टाइट का मेकअप प्रोडक्ट यूज़ करना है।

कंसीलर से छुपाइये एक्ने
अगर आपके चेहरे पर मुंहासे के दाग रह गए हैं, तो कंसीलर उसे छुपाने में मदद करेगा। अपने चेहरे को धो कर पोछ लें और जहां के मार्क को छुपाना हो, वहां पर कंसीलर से 'X' का निशान बनाएं। अपनी उंगली से उस एक्स के निशान को फैला लें। अगर उंगली काम ना करे तो एक टिशू पेपर से उस निशान को प्रेस कर लें।

कंसीलर और फाउंडेशन से पिंपल को छुपाएं
अगर चेहरे पर पिंपल हो गया है तो केवल कंसीलर से उसे छुपाना मुश्किल है। इसके लिये आपको लिक्विड फाउंडेशन की जरुरत होगी। इसके लिये पिंपल के चोरों ओर कंसीलर से बाउंड्री बनाएं और बीच में थोड़ा सा कंसीलर लगाएं। फिर उस पर ब्रश से थोड़ा सा लिक्विड फाउंडेशन लगाएं।

कंसीलर और पावडर फाउंडेशन से वाइटहेड को कवर करना
अगर आपके पास एक पुराना आईलाइन ब्रश है तो वाइटहेड और ब्लैकहेड को छुपाना आसान हो सकता है। इसके लिये सबसे पहले ब्रश को गरम पानी और शैंपू से साफ कर लें। फिर वाइटहेड पर क्रीम कंसीलर लगाएं और उंगली से उसे थपथपा लें। अब अन्य ब्रश से पावडर फाउंडेशन को कंसीलर तथा पूरे चेहरे पर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications











