Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
गर्मियों में लगाइये ये ट्रेंडी मेटैलिक नेल कलर
गर्मी एक ऐसा मौसम होता है, जिसमें तरह-तरह के रंगों की बहार होती है। इन दिनों आप जिस रंग के कपड़े चाहें, जिस कलर की नेलपॉलिश लगाना चाहें या फिर घर के इंटीरियर को चाहे जिस रंग से सजाएं, सभ कुछ बहुत सुंदर दिखता है। अगर आप ऑफिस में काम करती हैं या फिर कॉलेज गोइंग गर्ल हैं, तो आप नेल पॉलिश जरुर लगाती होगीं।
गर्मियों में किस रंग की नेल पॉलिश लगाएं, यह थोड़ा चुनौती वाला काम होता है। लेकिन आप चिंता ना करें क्योंकि इन दिनों मेटैलिक रंगों का चलन बड़ी ही तेजी से चला हुआ है! इस तरह जल्दी सूखेगी नेल पॉलिश!
आज हम आपको कुछ ट्रेंडी मेटैलिक कलर नेल पॉलिश के बारे में बताएंगे जिन्हें आप आराम से ऑफिस वगैरह में लगा सकती हैं। अगर आपकी त्वचा गहरे रंग की है तो भी आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आइये जानते हैं गर्मियों के हिसाब से कौन सा मेटैलिक नेल कलर आप पर सूट करेगा।

गोल्ड
अगर आपकी त्वचा डार्क है, तो आपके नाखूनों पर गोल्ड कलर बहुत ही अच्छा लगेगा। अगर आप गोरी हैं , तो आप नेल पॉलिश के कुछ और कोट लगाएं। इससे गोल्ड कलर और निखर जाएगा।

मेटैलिक टील
अगर आप गोरी त्वचा पर ब्राइट रंग का नेल पॉलिश लगाना चाहती हैं , तो टील मेटैलिक कलर बहुत अच्छा लगेगा। आप चाहें तो इस पर एक कोट शिमर नेलपॉलिश का लगा सकती हैं।

मेटैलिक बैंगनी
अगर आप चाहती हैं कि लोग आपके खूबसूरत नाखूनों को देखें , तो उस पर मैटेलिक परपल कलर लगाएं। हय गर्मियों के हिसाब से बहुत ही अच्छा कलर है। अच्छा होगा कि आप एक या दो कोट लगाएं।

मेटैलिक ब्राउन
अगर आप सोंचती हैं कि डार्क कलर की नेलपॉलिश डार्क कलर की त्वचा पर अच्छा नहीं दिखेगा तो आप गलत हैं। यह कलर फार्मल और कैज्युअल कपड़ों के साथ अच्छा लगेगा।

मेटैलिक कॉपर
अगर आप अपने नाखून पर कोई गहरा नेल पेंट नहीं लगाना चाहती हैं, तो आप यह मेटैलिक कॉपर रंग का चुनाव करें। यह नेल कलर अभी ट्रेंड में भी है।

मेटैलिक सिल्वर
अगर आपको मेटैलिक कलर बहुत पसंद हैं, तब आपके पास एक सिल्वर रंग का होना बहुत जरुरी है। अगर आप गोरी हैं तो भी आपके नाखूनो पर यह बहुत अच्छा दिखेगा।



Click it and Unblock the Notifications











