Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Vaseline Hair Spa: डैमेज और ड्राई बालों से हो गए हैं परेशान, जावेद हबीब से जाने घर पर स्पा लेने का तरीका
धूल, मिट्टी, प्रदूषण और हीट हेयर ट्रीटमेंट के कारण हमारे बाल बेजान और रूखे हो जाते हैं। हेयर कलर जैसे कैमिकल वाले प्रोडक्ट भी बालों को ड्राई करने में अहम भूमिका निभाते हैं.
आज के समय में महिलाएं अपने बालों को घना और खूबसूरत बनाने के लिए अक्सर कई ऐसे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं जो उनके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में क्या आपके बाल भी कंघी करते समय उलझने लगते हैं? अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ है तो आपको अपने बालों की ज्यादा केयर करने की जरूरत है। आज हम आपके लिए जाने-माने हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब से एक होम हेयर स्पा ट्रीटमेंट का नुस्खा लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप अपने बालों को रिपेयर कर सकते हैं।

जावेद हबीब के अनुसार आज के समय में अधिकतर महिलाएं अपने बालों में हीट ट्रीटमेंट जैसे, केरेटिन, स्ट्रेटनिंग करवाती हैं, जिस कारण अक्सर उनके बाल ड्राई हो जाते हैं। कई बार गलत तरीकों से किए गए केरेटिन और स्ट्रेटनिंग के कारण बाल जल जाते हैं और ऐसे में स्पा करवाने के बाद भी बाल रिपेयर नहीं हो पाते हैं। जिससे निपटने के लिए उन्होने एक देसी उपाय वेसलीन को बताया है जो हम सभी के घर में आसानी से उपलब्ध होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कैसे करते हैं इसका उपयोग...
बालों के लिए वैसलीन स्पा का तरीका
1. बालों पर वैसलीन लगाने से पहले अपने बालों को गिला कर लें।
2. इसके बाद बालों को लेयर करके एक एक परत पर खासकर नीचे के बालों पर वैसलीन लगाएं।
3. सभी बालों पर वैसलीन लगाने के बाद इसे कम से कम 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें
4. आखिर में अपने बालों को नॉर्मल शैंपू से वॉश कर लें और उन्हें नेचुरल तरीके से सुखने दें।
इन बातों का रखें ख्याल
1. अपने बालों को कम से कम 80 प्रतिशत गीला रखें।
2. वैसलीन स्पा करने के लिए आप सिर्फ पेट्रोलियम जेली वाले वैसलीन का ही इस्तेमाल करें।
3. वैसलीन लगाने से पहले और बाद में बालों में कंघी जरूर करें।
4. हफ्ते में 1 या 2 बार वैसलीन स्पा जरूर करें।
जब आप अपने घर पर वैसलीन स्पा करेंगी तो आप भी इससे मिलने वाले रिजल्ट को देख हैरान रह जाएंगी कि कैसे वैसलीन ने आपके बालों को मुलायम और चिकना बना दिया।



Click it and Unblock the Notifications











