Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कोरियन ब्यूटी स्किन केयर रूटीन 5 स्टेप्स में ग्लास स्किन पाने के लिए
शायद ही कोई होगा जो कोरियन ब्यूटी स्किन केयर के बारे में नहीं जानता होगा। यदि आपने इसके बारे में पढ़ा नहीं है, तो कोरियन लड़कियों की फोटोज तो जरूर देखी होंगी। आखिर कोरियन लड़कियों की फोटोज इंस्टाग्राम, अखबारों, पत्रिकाएं और सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनका बेदाग और चमकता .चेहरा देखकर आप सोचती होंगी काश! ऐसी त्वचा हमारी हो। चिंता नहीं करें, ऐसी ही ग्लास स्किन आपकी हो सकती है। इसके लिए आपको कोरिया नहीं जाना होगा, बस अपनाने होंगे ये 5 स्टेप्स।

1. डबल क्लींजिंग करें
बेदाग और चमकते चेहरे की चाहत सबकी होती है। इसके लिए 2 स्टेप स्किन केयर रूटीन अपनाएं। इसमें शामिल है डबल क्लींजिंग। इससे चेहरे पर जमीं गंदगी निकल जाएगी। इसके लिए ऑयल बेस्ड क्लींजर का प्रयोग करें। इसके बाद चेहरे को किसी अच्छी क्वालिटी के फेस वॉश या क्लींजर से धोएं।

2. टोनर की टैपिंग करें
हर स्किन केयर रूटीन में टोनर की अहम भूमिका होती है। कारण चेहरे की डीप क्लींजिंग करने के बाद आपकी त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते हैं। ऐसे में फिर से इनमें गंदगी भर जाती है। टोनिंग करने से त्वचा सेहतमंद होती है। टोनर केमिकल वाले नहीं प्रयोग करें। कोशिश करें की टोनर में फलों का रस जरूर हो। इसे चेहरे पर टैपिंग करके लगाएं।

3. फेस सीरम है बेहद जरूरी
फेस सीरम कोरयन स्किन केयर रूटीन का सबसे अहम हिस्सा है। विटामिन सी और ई युक्त फेस सीरम का प्रयोग करें। इसकी हाथ में 3-5 बूंदें लें और चेहरे पर टैपिंग करे लगाएं। लेकिन लगाएं ऊपर की दिशा में। ऐसा करने से झुर्रियां नहीं पड़ेंगी , साथ ही आपकी त्वचा में भी कसावट आएगी।

4. मॉश्चराइजिंग नहीं भूलें
मॉश्चराइजर का प्रयोग करते हैं, लेकिन चेहरा धोते ही। ऐसा करने से त्चचा मुलायम तो जरूर होती है, पर निखार नहीं आता। साथ ही स्किन चिपचिपी नजर आती है। कारण आप कोरियन ब्यूटी स्किन केयर रूटीन के पहले तीन स्टेप्स नहीं अपनाते। अगली बार ग्लास स्किन के लिए स्टेप 1 से 3 करने के बाद 4 स्टेप में मॉश्चराइजर जरूर लगाएं।

5. सनस्क्रीन में कोताही नहीं
बहुत से लोग सनस्क्रीन को बेकार की चीज समझते हैं या इसका प्रयोग तभी करते हैं जब धूप में कहीं बाहर जाएं। लेकिन कोरियन स्किन केयर रूटीन में ऐसा नहीं चलेगा। ग्लास स्किन पाने के लिए बताए गए सभी 4 स्टेप्स अपनाने के बाद चेहरे की त्वचा पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं। सभी स्टेप्स सिर्फ एक दिन नहीं रोजाना अपनाएं। फिर देखें कैसे आप बनेंगी कोरियन स्किन की मल्लिका। आपको देखकर हर कोई कुछ पल के लिए ठिठक जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications











