Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
ब्लीच नहीं, बेकिंग सोडा की मदद से करें हेयर कलर रिमूव
हेयर कलर किसी के भी लुक को पूरी तरह से बदल देता है। कभी-कभी बालों को डाई करने के बाद कलर काफी अजीब आता है तो ऐसे में या तो उसी कलर के साथ रहना पड़ता है या फिर हम जेट ब्लैक कलर का इस्तेमाल करते हैं। कई बार तो हम इसके लिए बालों को काटने का विकल्प भी चुनते हैं। जबकि आपको ऐसा कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहें तो बेकिंग सोडा की मदद से हेयर कलर को हटा सकते हैं।
यह हार्मफुल केमिकल्स का एक नेचुरल विकल्प है। इस सरल सामग्री की मदद से बालों के डाई को प्राकृतिक रूप से फीका करने में मदद मिल सकती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप हेयर कलर को रिमूव करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किस तरह कर सकते हैं-

बेकिंग सोडा और विनेगर की लें मदद
बेकिंग सोडा और विनगेर एक बेहतरीन क्लींजिंग एजेंट हैं। हालांकि, यह मिश्रण आपके बालों को थोड़ा रूखा कर सकता है, इसलिए आपको अपने बालों की अतिरिक्त केयर करने की जरूरत होगे।
आवश्यक सामग्री-
• 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा
• 1 1/2 कप पानी
• 1 बड़ा चम्मच सेब का सिरका
• एसेंशियल ऑयल की चार-पांच बूंदे
इस्तेमाल का तरीका-
• सबसे पहले दो बड़े चम्मच बेकिंग सोडा में आधा कप पानी मिलाएं।
• अपने बालों को गीला करें और इस मिश्रण को उन पर लगाएं।
• मिश्रण को अपने बालों में लगाएं और इसे लगभग 10 मिनट के लिए लगा रहने दें।
• अपने बालों को पानी से धो लें।
• अब एक जग में सिरका, पानी और एसेंशियल ऑयल मिलाएं और फिर बालों को इससे रिंस करें।
• ध्यान दें कि इस पानी से बालों को रिंस करने के बाद आपको बालों को पानी से धोने की आवश्यकता नहीं है।
बेकिंग सोडा और शैम्पू की लें मदद
एंटी-डैंड्रफ शैंपू में क्लेरिफाइंग गुण होते हैं, जो आपके बालों से रंग को हटाने में मदद कर सकते हैं। आप इन्हें बेकिंग सोडा के कॉम्बिनेशन केस साथा आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बाल ब्लीच से होने वाले नुकसान से बच जाएंगे, लेकिन बालों से कलर काफी हद तक निकल जाएगा।
आवश्यक सामग्री-
• 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा
• 1 बड़ा चम्मच एंटी डैंड्रफ शैम्पू
इस्तेमाल का तरीका-
• सबसे पहले एक कटोरी में बेकिंग सोडा और एंटी-डैंड्रफ शैम्पू को मिक्स करें।
• अब आप अपने बालों को गर्म पानी से गीला करें और फिर बेकिंग सोडा के मिश्रण से अपने बालों को शैम्पू करें।
• लगभग 20 मिनट के लिए मिश्रण को लगा रहने दें।
• अंत में, गर्म पानी से बालों को धोएं।
• फिर आप अपने बालों को अच्छी तरह से कंडीशन करें।
नींबू और बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
नींबू में ब्लींचंग गुण होते हैं और यह एक नेचुरल क्लेरिफायर के रूप में काम करता है। जिससे बालों का कलर हटाने में मदद मिलती है। आप नींबू के साथ बेकिंग सोडा को मिक्स करके अपने बालों के कलर को आसानी से हटा सकते हैं।
आवश्यक सामग्री-
• 2 बड़े चम्मच नींबू का रस
• 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा
इस्तेमाल का तरीका-
• एक बाउल में बेकिंग सोडा और नींबू डालकर मिक्स करें।
• इस मिश्रण को कलर किए हुए बालों पर ही लगाएं।
• इसे करीब 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें।
• अंत में, अपने बालों को शैम्पू से धोएं और अच्छे से कंडीशन करें।



Click it and Unblock the Notifications











