Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बिना महंगे फेशियल के करवा चौथ से पहले ऐसे पाएं इंस्टेंट ब्राइटनेस, जावेद हबीब ने बताया जादुई पैक
Fitkari Pack For Pigmentation: करवा चौथ आने वाला है और महिलाएं अपने चेहरे की रंगत को निखारने के लिए पार्लर से महंगे-महंगे फेशियल करवा रही हैं। करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हर महिला चाहती है कि वो चांद जैसी खूबसूरत और दमकती नजर आए। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद जब शाम को सजधज कर चांद का दीदार करना हो, तो चेहरे पर नेचुरल ग्लो होना हर किसी की ख्वाहिश रहती है। अगर आप भी करवा चौथ पर बिना पार्लर जाए अपनी त्वचा को कोरियन और हाइड्रा फेशियल जैसा निखार देना चाहती हैं, तो मशहूर हेयर और ब्यूटी एक्सपर्ट जावेद हबीब का ये घरेलू नुस्खा आपके लिए परफेक्ट है।
फिटकरी से बना ये पैक चेहरे को तुरंत ब्राइटनेस देता है, स्किन टाइट करता है और नेचुरल ग्लो लेकर आता है। ह पैक आपकी स्किन को बेदाग, फ्रेश और ब्राइट बनाने में मदद करेगा। आइए जानते हैं फिटकरी पैक बनाने और लगाने का तरीका।

फिटकरी पैक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- फिटकरी पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- खट्टा दही- 2 चम्मच
कैसे बनाएं फिटकरी का पैक
- अगर आपके पास फिटकरी पाउडर है तो सही है वरना मिक्सी के जार को अच्छे से साफ कर लें और उसमें फिटकरी को बारीक पीस लें।
- अब उसमें खट्टा दही डालें और दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें। आपका फिटकरी का जादुई ग्लो वाला फेस पैक बनकर तैयार है।
कैसे लगाएं फिटकरी का फेस पैक
- अब इसे लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। आप बेसन की मदद से फेस को क्लीन कर सकती हैं।
- चेहरे को धोने के बाद अच्छे से पौंछ लें और फिर तैयार किया हुआ फेस पैक अप्लाई करें।
- इसे सूखने तक फेस पर लगे रहने दें और फिर अच्छे से साफ कर लें।
- इसके बाद फेस पर कोई मॉइस्चराइजर अप्लाई करें जिससे स्किन रूखी न रहे।
- अच्छे रिजल्ट के लिए इसे 15 दिन में 2 बार लगाएं।
- जावेद हबीब ने बताया कि इससे चेहरे के एक्ने, दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन खत्म हो जाती है और मिलती है चमकती बेदाग स्किन।
फिटकरी के फेस पैक के चमत्कारी फायदे
-
चेहरे की गहराई से सफाई करता है।
- ऑयल और डेड स्किन हटाता है।
- झुर्रियों और ढीली स्किन को टाइट करता है।
- इंस्टेंट ब्राइटनेस और ग्लो देता है।



Click it and Unblock the Notifications











