Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
करवा चौथ पर पार्लर जाने का टाइम नहीं तो घर पर बेसन से करें फेशियल, चमक उठेगा चेहरा
Besan Facial At Home: करवा चौथ का दिन हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। इस साल करवा चौथ 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस खास मौके पर हर महिला सबसे खूबसूरत और आकर्षक दिखना चाहती है। इसके लिए महिलाएं काफी दिनों पहले से ही तैयारी शुरू कर देती हैं। करवा चौथ पर खूबसूरत दिखने के लिए कई महिलाएं पार्लर जाकर फेशियल करवाती हैं। लेकिन अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है, तो आप घर पर ही बेसन से फेशियल कर सकती हैं। जी हां, बेसन त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स, गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को रिमूव करता है। साथ ही, यह त्वचा के निखार को बढ़ाने में भी मदद करता है। तो आइए, जानते हैं घर पर बेसन फेशियल करने का तरीका (Ghar Par Besan Facial Kaise Kare) -
क्लींजिंग
फेशियल का सबसे पहला स्टेप चेहरे की क्लींजिंग करना होता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें एक चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।

स्क्रबिंग
फेस क्लींजिंग के बाद चेहरे की स्क्रबिंग की जाती है। इसके लिए आप एक कटोरी में दो चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे त्वचा एक्सफोलिएट होगी और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा।
मसाज
स्क्रबिंग के बाद फेशियल का अगला स्टेप चेहरे की मसाज करना होता है। इससे त्वचा को हाइड्रेटेड रखने और निखार लाने में मदद मिलती है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे लगाएं और 5-10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।
फेस पैक
फेशियल का आखिरी स्टेप फेस पैक लगाना होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें एक चम्मच दूध और चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेसन का फेस पैक लगाने से आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बनेगी। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा।



Click it and Unblock the Notifications











