Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Mehndi Designs For Badi Teej 2024: बड़ी तीज पर हाथों में रचाएं मारवाड़ी मेहंदी, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन
हिन्दू पंचांग के मुताबिक, हर साल भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज मनाई जाती है। साल 2024 में कजरी तीज 21 अगस्त, बुधवार को है। कजरी तीज को सातुड़ी तीज और बड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। राजस्थान और मध्यप्रदेश में इस तीज को खूब मनाते हैं। ज्यादात्तर लोग इसे बड़ी तीज के नाम से ही जानते हैं। इस दिन सुहागने शिवजी और मां पार्वती की पूजा करती हैं।
यह दिन सुहागन महिलाओं का होता है। इस दिन महिलाएं 16 शृंगार करने के साथ एक दिन पहले सिंजारा पर हाथों में मेहंदी रचाती है। इस तीज के लिए आप भी अगर लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं तो आप भी हाथों में यह खूबसूरत सी मारवाड़ी मेहंदी डिजाइन लगा सकती है। मारवाड़ी मेहंदी की खासियत यह होती है कि ये बेहद बारीक और कई डिजाइन से मिलकर बनती है। यहां देखिएं इसकी लेटेस्ट डिजाइन-

गोल मेहंदी डिजाइन
सिंजारा पर आप इस तरह की गोल मेहंदी की बारीक डिजाइन भी लगा सकती हैं। इसके बाद आप अलग-अलग तिरछी बूटी वाली डिजाइंस से अपना हाथ भर सकती हैं।

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
सिंजारा पर आप इस तरह की मेहंदी भी लगा सकती हैं। इसमें आप बड़ी-बड़ी बूटेदार डिजाइन से हाथों को भर सकती हैं। जो तीज में आपकी हाथों की खूबसूरती को बढ़ाएगा।

जालीदार मेहंदी डिजाइन
मारवाड़ में जालीदार नक्काशी खूब पसंद की जाती है। घरों के मेहराब से लेकर साड़ियों तक में यह काम देखने को मिलता है। मेहंदी में जालीदार डिजाइन खूब अच्छी लगती है। तीज पर आप इस तरह से मेहंदी लगा सकती हैं। अलग-अलग जालियों को फूल-पत्तों से खूबसूरत सा लुक दे सकती हो।

फुल हैंड भरवां मेहंदी डिजाइन
आप चाहे तो ऐसे भी फुल हैंड भरवा मेहंदी डिजाइन से अपने हाथों को भर सकती हैं। ये आपके हाथों में खूब जचेंगे। नई-नवेली दुल्हनों के हाथ में तो यह मेहंदी खूब सुंदर लगेगी।

मोर वाली डिजाइन
सावन-भादो का महीना बारिश का महीना होता है। ऐसे में आप मोर की डिजाइन वाली मेहंदी लगाएं ये हाथों में बहुत सुंदर भी लगेगी और आपके हाथ भी बहुत खूबसूरत लगेंगे।

हाफ फुल हैंड मेहंदी डिजाइन
आप अपने हाथों में हाफ जालीदार जिग जैग वाली फ्लोरल बॉर्डर वाली मेहंदी डिजाइन भी लगा सकती हैं। इसके लिए हाथों में आप चाहे तो अंगुलियों में खूबसूरत डिजाइन से इसे भर सकते हो। ये मेहंदी डिजाइन भी खूब सुंदर सी लगेगी।

कैरी डिजाइन मेहंदी
बात अगर मारवाड़ी मेहंदी डिजाइन की हो रही है तो कैरी डिजाइन के बिना तो यह अधूरी सी है। हाथों पर आप कैरी डिजाइन वाली मेहंदी डिजाइन लगा सकते हैं। इसके साथ आप बूटों से इस डिजाइन को भर सकते हैं।

अरेबियन-मारवाड़ी मिक्स डिजाइन मेहंदी
तीज के मौके पर अरेबियन-मारवाड़ी मिक्स डिजाइन मेहंदी भी लगा सकते हैं। बारीक जालीदार और कैरी की डिजाइन वाली ये मेहंदी हाथों पर खूब जचेंगी।



Click it and Unblock the Notifications











