Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
गर्मियों में हेयरफॉल ने उड़ा दी नींदे, जावेद हबीब के इन टिप्स में छिपा है सॉल्यूशन
आज के समय में बालों के टूटने, झड़ने की समस्याएं काफी आम हो गई हैं। बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिसमें खराब डाइट, स्ट्रेस और प्रदूषण के साथ मौसम में होने वाला बदलाव भी शामिल है।
ऐसे में हर कोई हेयर प्रॉब्लम को कम करने के बारे में सोचता रहता है और कोई अच्छा इलाज तलाशता है। ऐसे में आज हम आपके लिए सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के बताएं कुछ घरेलु और आसान हेयर केयर टिप्स लेकर आए हैं, जिसके बाद आपके बालों के झड़ने, डैंड्रफ को दूर करने और बालों को मजबूत करने का काम करेंगे।

जावेद हबीब के हेयर केयर टिप्स
1. बालों में तेल लगाना
आपके बालों के लिए उचित पोषण उतना ही जरूरी है जितना कि आपके शरीर के अन्य हिस्से को। बालों के स्कैल्प में तेल लगाने से आपके बालों को पोषण और मजबूती दोनों मिलती है, जिससे वे लंबे और हेल्दी होते हैं। बालों में तेल लगाने से यह मृत बाल शाफ्ट को फिर से जीवंत करने में भी मदद करता है। स्कैल्प और बालों की जड़ों में तेल लगाने के बाद हल्के हाथों से स्कैल्प की मसाज जरूर करें।
2. सिर की मालिश करें
मालिश करना बालों की देखभाल के सबसे आसान और बेहतरीन नुस्खों में से एक है। यह आपके सिर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। सिर की मालिश के लिए आप नारियल या बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. शैम्पू के बाद कंडीशनर करना
बालों को हेल्दी बनाएं रखने के लिए आप कंडीशनिंग करना न भूले। यह आपके बालों में नमी बंद कर देता है और उसे ड्राई होने से रोकता है, साथ ही बालों का गंदगी और प्रदूषण से भी बचाव करता है।
4. ठंडे पानी से करें साफ
गर्म पानी आपके बालों को ड्राई कर सकते हैं। इसलिए नॉर्मल रूम टेंपरेचर के पानी से ही बालों को धोएं। ऐसा करने से आपके बाल लंबे होते हैं और हेल्दी भी रहते हैं।
5. गीले बालों को न करें कंघी
सूखे बालों की तुलना में गीले बालों में ज्यादा खिंचाव होता है। इसलिए ये टूटने लगते हैं। अगर आप अपने बालों को सुलझाना चाहते हैं तो उंगलियों की मदद से इन्हे सुलझा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











