Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
घर में आईब्रो बनाते समय चाहिए परफेक्ट शेप, तो इन ट्रिक्स को जरूर करें फॉलो

सभी महिलाएं अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए मेकअप के साथ हेयरकट, आईब्रो थ्रेडिंग भी करवाती हैं। जिसके बाद उनकी सुंदरता में चार चांद लग जाता है। महिलाएं थ्रेडिंग बनवाने के लिए अक्सर पार्लर जाती हैं। लेकिन कई बार वर्किंग वुमन या हाउस वाइफ अपनी लाइफ में इतनी बिजी हो जाती हैं कि उन्हें पार्लर जाने का समय भी नहीं मिलता है। जिस कारण उनकी खूबसूरती थोड़ी कम हो जाती है। आईब्रो की ग्रोथ इतनी बढ़ जाती हैं कि महिलाओं को अपना चेहरा ही पसंद नहीं आता है। ऐसे में अगर आप बाहर जाकर पार्लर में अपनी आईब्रो सेट नहीं करवा पा रही हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप घर पर ही अपने आईब्रो को सेट कर सकती हैं।
घर में आईब्रो बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान
1. अनुभव है जरूरी
घर पर आईब्रो सेट करना आसान काफी आसान है। बस आपको इसके लिए एक अच्छे एक्सपीरियंस की जरूरत होती है। क्योंकि अगर आपको खुद से आईब्रो बनाने का एक्सपीरियंस नहीं होगा तो अपनी थ्रेडिंग बनाते समय आपके हाथ कांपने लगेंगे। इस वजह से आपके आईब्रो की शेप भी बेकार हो सकती है। इसलिए आईब्रो थ्रेडिंग का एक्सपीरियंस लेने के बाद ही आईब्रो थ्रेड से आप घर पर आई ब्रो बनाएं।
2. धागे का करें सही चुनाव
मार्केट में आईब्रो बनाने वाली थ्रेड की भी कई वेरायटी मिलती है। ऐसे में आपको थ्रेड की सही वेरायटी का पता होना भी बहुत जरूरी होता है। कई लोग आईब्रो लाने के लिए मोटा थ्रेड ले आते हैं। जिससे आपको खुद से आईब्रो बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप कोशिश करें की आईब्रो बनाने के लिए पतले धागे को ही चुनें। ताकि आप आसानी से अपने आईब्रो के बाल आसानी से हटा पाएं।
3. आईब्रो की ग्रोथ जानना भी जरूरी
आईब्रो बनाने के लिए जरूरी है कि आप अपने आईब्रो की ग्रोथ जरूर चेक करें। क्योंकि अगर आपने आईब्रो के बालों की ग्रोथ के विपरित आईब्रो बनाया तो आपको बहुत दर्द भी हो सकता है। इतना ही नहीं आईब्रो की शेप भी बेकार हो सकती है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications











