Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Glycerin For Summer: गर्मी में चाहिए खिली-खिली त्वचा तो ग्लिसरीन को ऐसे करें इस्तेमाल
जब गर्मी का मौसम आता है तो आपकी स्किन अतिरिक्त केयर मांगती है। इस मौसम में स्किन पर अतिरिक्त ऑयल से लेकर टैनिंग व सनबर्न जैसी कई तरह की स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अपनी स्किन को पैम्पर करने के लिए हम सभी तरह-तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इनवेस्ट करते हैं। हालांकि, आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। इसकी जगह आप ग्लिसरीन को अपने ब्यूटी केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं।
ग्लिसरीन एक ऐसा इंग्रीडिएंट है, जिसे किसी भी मौसम में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्किन की एक या दो नहीं, बल्कि कई तरह की समस्याओं को खुद ब खुद ठीक करता है। खासतौर से, अगर आपकी स्किन रूखी है तो ऐसे में ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना एक अच्छा विचार हो सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि गर्मी के मौसम में आप ग्लिसरीन को किस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं-

ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने के क्या फायदे हैं?
ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं। मसलन-
• स्किन पर रोजाना ग्लिसरीन लगाने से रंग निखरता है और काले धब्बे व पिगमेंटेशन की समस्या दूर होती है।
• ग्लिसरीन स्किन के लिए एक नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। यह स्किन में रूखापन व इचिंग की समस्या को दूर करता है।
• ग्लिसरीन में एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं, इसलिए इसके इस्तेमाल से रिंकल्स व फाइन लाइन्स नजर नहीं आती हैं।
• अगर गर्मी के मौसम में भी आपकी त्वचा रूखी रहती है तो ग्लिसरीन से उसकी नमी बनाए रखने में मदद मिलती है।
• ग्लिसरीन का नियमित इस्तेमाल करने से स्किन टोन हो जाती है।
ग्लिसरीन से बनाएं हाइड्रेटिंग मिस्ट
गर्मी में अपनी स्किन को हाइड्रेटेड और रिफ्रेशिंग फील करवाने के लिए आप हाइड्रेटिंग मिस्ट बना सकते हैं। इसके लिए आप एक स्प्रे बोतल में ग्लिसरीन को गुलाब जल के साथ मिक्स करें। ध्यान दें कि आप एक भाग ग्लिसरीन और 3 भाग गुलाब जल लें। अगर गुलाब जल ना हो तो आप इसकी जगह पानी भी ले सकते हैं। अब आप इसे अपनी स्किन पर स्प्रे करें। इससे आपको बेहद ही रिफ्रेशिंग अहसास होगा।
सनबर्न के लिए करें इस्तेमाल
गर्मी के मौसम में स्किन सनबर्न की समस्या होना बेहद आम है। ऐसे में आप धूप से झुलसी त्वचा को आराम देने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप ग्लिसरीन और एलोवेरा जेल को बराबर मात्रा में मिलाएं। अब आप इसे प्रभावित जगहों पर लगाएं। इससे ना केवल रेडनेस और दर्द कम होता है, बल्कि हीलिंग को भी बढ़ावा मिलता है।
करें लिप केयर
गर्मी में अपने होंठों की केयर करने के लिए आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप हाइड्रेटिंग लिप बाम बनाने के लिए ग्लिसरीन को नारियल तेल या शिया बटर के साथ मिलाएं। इसके बाद आप लिप बाम को अपने रोजाना अपने होंठों पर लगाएं।
इस बात का रखें ख्याल
गर्मी में ग्लिसरीन आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन यह सन सेंसेटिविटी का कारण बना सकता है। इसलिए, आप रात को सोने से पहले ग्लिसरीन का इस्तेमाल करें। यदि आप दिन के दौरान इसका उपयोग करते हैं, तो बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications











