Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
DIY: आपके चेहरे का नूर देखकर उड़ जाएंगे लोगों के होश, बस ट्राई करें ये होममेड मेथी फेस पैक
स्किन केयर मे घर की ऐसी बहुत सारी चीजें है जिनका इस्तेमाल करके स्किन से जुड़ी अलग-अलग दिक्कतें दूर हो सकती है। इन सबमें एक नाम मेथी के दाने का भी है, जो हमारी स्किन को कई तरह का फायदा पहुंचाते है।
जी हां, ये बात बहुत कम लोग जानते है कि मेथी के दाने सब्जियों के अलावा स्किन केयर के रूप में भी कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। ये डार्क सर्कल्स, दाग धब्बे, झुर्रियों और फाइन लाइंस के अलावा एक्ने और पिंपल्स को दूर करने में मदद करता है। यहां हम आपको मेथी फेस पैक बनाने का तरीका और इससे मिलने वाले बेनिफिटस के बारे में बतानेजा रहे है।

मेथी, खीरा और ग्लिसरीन फेस पैक
मेथी, खीरा और ग्लिसरीन फेस पैक बनाने के लिए 1 चम्मच मेथी पाउडर में एक चम्मच खीरा प्यूरी और इसमें कुछ बूंदे ग्लिसरीन की मिला दें। इसे पेस्ट को अपने चेहरे पर करीब 10 मिनट तक हल्के हाथों से स्क्रब करें। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसके बाद फेस पर क्रीम लगाना ना भूलें। खीरा और ग्लिसरीन, दो ऐसे इंग्रीडिएंट हैं, जो त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने में मदद करते हैं। वहीं जब हम इसमें मेथी दाना मिलाते है तो ये तीनों मिलकर बेजान चेहरे में जा़न ड़ाल देते है।
मेथी और एलोवेरा फेस पैक
मेथी और एलोवेरा फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच मेथी के दानों का पाउडर लें और उसमें 3 चम्मच भरकर एलोवेरा का ताजा गूदा मिला लें। अगर आपके पास फ्रेश एलोवेरा नहीं है तो आप इसमें मार्केट में उपलब्ध एलोवेरा जैल भी डाल सकते हैं। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाए रखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। यकीन मानिए ये फेस पैक चेहरे को ठंडक और चमक देगा।

मेथी और शहद का फेस पैक
एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर मेथी के दानों और शहद का फेस पैक भी स्किन पर मैजिकल इफेक्ट दिखा सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले मेथी के दानों को पीसकर पाउडर बना लें। फिर इसमें लगभग 3 चम्मच मेथी के दानों का पाउडर लेकर उसमें 2 चम्मच शहद मिलाए। अब इसमें पेस्ट बनाने जितना पानी मिला लें। इस फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें। ये फेस पैक एक्ने, पिंपल्स और एंटी-एजिंग जैसी स्किन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है।
मेथी और नींबू का फेस पैक
मेथी और नींबू का फेस पैक बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए करीब 2 से 3 चम्मच मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रखें। फिर सुबह इन भीगे हुए दानों को पीसकर इनमें नींबू का रस और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाए। इस पेस्ट को और गाढ़ा करने के लिए इसमें बेसन या फिर एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाए। फिर इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें।
मेथी और हल्दी फेस पैक
मेथी और हल्दी फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच मेथी पाउडर लें और उसमें एक चुटकी हल्दी, थोड़ा गुलाब जल और नींबू का रस मिलाए। इसे अपने चेहरे पर 10 मिनट लगाए रखें और फिर धो लें। हल्दी स्किन के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। इसमें एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन संबंधी सभी समस्याओं से निजात दिलाने के साथ चेहरे में निखार लाने में मदद करती है।
मेथी और दही फेस पैक
मेथी और दही का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले रात को थोड़े से पानी में मेथी भिगो दें। इसके बाद दूसरे दिन मेथी को पानी से छान लें। अब इस मेथी को ग्राइंडर में डाल लें और इसमें दही भी डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। इसके बाद इसे एक बाउल में निकाल लें और इसमें हल्दी, शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। आपका फेस पैक बनकर तैयार है। करीब 10-15 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। आप इस फेस पैक को सप्ताह में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











