Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
गर्मी में स्किन की अलग-अलग प्रॉब्लम का चाहिए एक सॉल्यूशन! इस तरह करें खीरा का इस्तेमाल
गर्मी के मौसम में खुद को हाइड्रेटिंग रखने के लिए खीरे से बेहतर और क्या हो सकता है। गर्मी में खीरा आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। यह आपके शरीर के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। गर्मी के मौसम में आप चेहरे के अलग-अलग समस्याओं के लिए खीरे को अलग तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।
खीरे में ल्यूटिनी, कैरोटेनेसी, ज़ेक्सैंथिनी, और विटामिन ए और सी जैसे एंटीऑक्सिडेंट गुण मौजूद होते हैं। ये आपकी स्किन को हेल्दी रखने और ग्लो करने का काम करते हैं। आइए जानते हैं खीरे को आप किस तरह गर्मी में अपनी स्किन के लिए उपयोग कर सकते हैं।

गर्मी में स्किन पर खीरे के इस्तेमाल के तरीके
1. खीरा फेस पैक
गर्मी में आप अपने चेहरे पर खीरे का फेस पैक बनाकर भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस खीरे का पेस्ट बनाकर उसमें बराबर मात्रा में दही मिलाना है। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाना है और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़कर ठंडे पानी से स्किन को साफ कर लें। खीरा फेस पैक आपकी स्किन को शांत और हाइड्रेट करने में मदद करता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड आपकी स्किन को एक्सफोलिएट और चमकदार बनाने का काम करता है।
2. खीरा - एलोवेरा मास्क
समर सीजन में आप अपनी स्किन पर खीरा एलोवेरा मास्क भी लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस खीरे के रस और एलोवेरा जेल को बराबर मात्रा में एक साथ मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करना है। इसके बाद आधे घंटे स्किन पर लगाकर छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो ले। इस फेस मास्क से स्किन को रिलेक्स मिलता है और गर्मी के कारण होने स्किन पर होने वाले जलन या रेडनेस से भी छुटकारा मिलता है।
3. खीरे का फेस मास्क
गर्मी में स्किन केयर के लिए आप खीरे को एक फेस मास्क की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बस आपको एक ताजा खीरा लेकर उसका एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें। इस खीरे फेस मास्क से आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी और आपको रिलेक्स भी फील होगा।
4. खीरा टोनर
गर्मी के मौसम में आप खीरे को एक टोनर के रूप में भी यूज कर सकते हैं। खीरे को टोनर की तरह इस्तेमाल करने के लिए खीरे को स्लाइस में काट लें और कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो कर रख दें। इसके बाद इस पानी को छान कर अपने चेहरे पर टोनर के रूप में यूज कर सकते हैं। खीरा टोनर आपके पोर्स को कसने और स्किन को शांत करने में मदद करता है।
5. खीरा आई पैड
गर्मी में तेज हवा और धूप के कारण आपकी आंखों में जलन हो सकती है। ऐसे में आप खीरे का इस्तेमाल आई केयर के रूप में कर सकते हैं। बस आपको खीरे को पतली स्लाइस में काटना है और उन्हें आंखों को बंद कर उनके ऊपर 15 से 20 मिनट तक रखना है। खीरे के स्लाइस आपकी आंखों को पफनेस से राहत दिलाने में मददगार है। यह डार्क सर्कल को कम करने में भी आपकी मदद करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications











