Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Hairfall ka ilaj : बालों में ऐसे लगाएं बादाम तेल, हेयर फॉल की समस्या हो जाएगी छूमंतर
Almond Oil For Hair Fall : आज के समय में हर कोई किसी ना किसी तरह की हेयर प्रॉब्लम से जूझ रहा है। इनमें हेयर फॉल की समस्या बेहद ही कॉमन है। तनाव से लेकर पॉल्यूशन व खानपान आदि के कारण बाल तेजी से झड़ने शुरू हो जाते हैं। इसलिए, यह जरूरी हो जाता है कि बालों की केयर करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जाएं, जिससे हेयर फॉल को कम किया जा सके। इसमें बादाम का तेल आपकी काफी मदद कर सकता है।
बादाम का तेल बायोटिन से भरपूर होता है और इसलिए यह बालों को पोषण प्रदान करके उसका गिरना कम करता है। इतना ही नहीं, इसमें विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड और ओमेगा 6 फैटी एसिड आदि मौजूद होते हैं, जो बालों के झड़ने की समस्या को दूर करते हैं।
बादाम के तेल में मौजूद ओलिक और लिनोलिक एसिड आपके बालों को मजबूत और मुलायम बनाता है। आप बादाम तेल को कई अलग तरीकों से अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं और हेयर फॉल को दूर कर सकते हैं-

करें स्कैल्प मसाज
हेयर फॉल की समस्या को दूर करने के लिए बादाम तेल से मसाज करना काफी अच्छा माना जाता है। इसके लिए बादाम तेल को एक बाउल में डालें और माइक्रोवेव में रखकर गर्म करें। इसके बाद, आप अपनी उंगलियों का उपयोग करके अपने सिर में गर्म तेल की मालिश करें। हल्के हाथों से करीबन 5-10 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें। इसके आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में, अपने बालों को हमेशा की तरह शैम्पू और कंडीशन करें।
बादाम तेल से बनाएं हेयर मास्क
बादाम तेल की मदद से हेयर मास्क बनाना भी एक अच्छा विचार है। यह आपके बालों को मजबूती देता है, जिससे बालों का झड़ना कम हो जाता है। इसके लिए आप बादाम तेल के साथ एग व्हाइट, दही, शहद या एलोवेरा जेल जैसे अन्य इंग्रीडिएंट को मिक्स करें। तैयार किए गए मास्क को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। करीबन आधे घंटे के बाद आप इसे हल्के शैम्पू से वॉश करें।
लीव-इन कंडीशनर की तरह करें इस्तेमाल
अगर आप चाहें तो बादाम तेल को बतौर लीव इन कंडीशनर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए, आपको बस इतना करना है कि आप अपने बाल धोने के बाद अपने गीले बालों के सिरों पर बादाम के तेल की कुछ बूंदें लगाएं। यह दोमुंहे बालों को रोकने में मदद करता है। साथ ही साथ, इससे बालों में चमक भी आती है।
ओवरनाइट ट्रीटमेंट दें
बालों की केयर करने और हेयर फॉल को रोकने के लिए बादाम तेल से ओवरनाइट ट्रीटमेंट भी किया जा सकता है। यह आपके बालों को डीप कंडीशन करेगा, जिससे बाल अधिक मजबूत होंगे। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि बादाम तेल को हल्का गर्म करें और फिर उसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं। इसके बाद, आप अपने सिर को शॉवर कैप से ढक लें या गर्म तौलिये में लपेट लें। अगली सुबह इसे धो लें।
बनाएं हेयर सीरम
बालों को अधिक स्मूथ बनाने और हेयर फॉल को रोकने के लिए आप बादाम के तेल को नारियल, अरंडी या आर्गन तेल जैसे अन्य पौष्टिक तेलों के साथ मिक्स करें। इस तरह आप खुद घर पर हेयर सीरम बना सकते हैं। नियमित रूप से इस हेयर सीरम का इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना कम होता है। साथ ही साथ, हेयर हेल्थ में सुधार होता है।
बादाम तेल और एसेंशियल ऑयल को करें मिक्स
बादाम तेल से बालों को मजबूत बनाने के लिए उसमें एसेंशियल ऑयल मिक्स करके अप्लाई किया जा सकता है। आप भी बादाम तेल में लैवेंडर, रोज़मेरी या पेपरमिंट तेल जैसे एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदों को मिक्स करें। ये एसेंशियल ऑयल बालों के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं और स्कैल्प हेल्थ में सुधार कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











