Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
French Manicure Tips: घर पर करें फ्रेंच मेनिक्योर
फ्रेंच मेनिक्योर स्क्वेर शेप पर ज्यादा स्ट्राइक करते हैं, मगर आप चाहें तो अपने राउंड व ओवल शेप्ड नेल्स पर भी यह एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। फ्रेंच मेनिक्योर के लिए नेल्स की लेंथ अच्छी होनी चाहिए।
सबसे पहले नेल पेंट रिमूव करें और उन्हें गुनगुने पानी में नमक डालकर थोड़ी देर तक रखें। उसके बाद हाथों को अच्छी तरह से पोंछ लें। क्यूटिकल्स को पीछे की ओर पुश करें।

मेटल क्यूटिकल्स पुशर्स को यूज न करें। कॉटन बड्स से क्यूटिकल्स को पुश करने की कोशिश करें। नेल्स को अंदर से साफ करें। इसके लिए भी कॉटन बड का इस्तेमाल करें। जितना हो सके मैटल से बचें। इससे स्क्रैचेज पड़ते हैं और चोट भी लग सकती है।
अब नेल्स को नेल क्लीपर्स या कैंची से स्क्वेर या ओवल शेप दें। यदि आप अपने नाखूनों को राउंड शेप देना चाहते हैं, तो उसके लिए एमरी बोर्ड का प्रयोग करें। इससे शेप बढ़िया आती है। अब हाथों और नाखुनों में हल्की-हल्की मसाज करें। खासतौर पर क्यूटिकल्स की। मसाज के बाद इसे गीले तौलिए से पोंछ लें। अब बारी आती है नेल आर्ट की। इन दिनों बहुत इंटरेस्टिंग और इजी पैटर्न आ गए, जिन्हें आप आसानी से घर पर ही कर सकते हैं।
नेल आर्ट भी करें
अब बारी आती है हुनर दिखाने की। व्हाइट नेल पॉलिश से टिप पर तिरछी या सीधी लाइन पेंट करें। पेंट करने से पहले नेल्स के चारों तरफ पेट्रोलियम जेली लगा लें, ताकि पेंट नेल्स से बाहर न जाए। स्क्वेर शेप पर तिरछी लाइन ड्रॉ करके देखिए, ये ज्यादा सूट करते हैं। हां, राउंड व ओवल किनारों पर आपको शेप के हिसाब से ही टिप पेंट करने होंगे। व्हाइट नेल पेंट से नाखूनों के अंदर भी पेंट करें। इससे नेल्स क्लीन और लंबे दिखेंगे।
पहला कोट सूखने के बाद दूसरा कोट लगाएं। पेल पिंक कलर या कोई भी पेस्टल शेड की नेल पॉलिश से नाखून के निचले हिस्से में पेंट करें। कलरलेस नेल पेंट का भी प्रयोग कर सकते हैं। पहला कोट सूखने के बाद दूसरा कोट लगाएं। नेल पॉलिश सूखने के बाद ट्रांसपेरेंट नेल पेंट से पूरे नेल को पेंट करें। इससे आपके नाखून नेचुरली खूबसूरत और हेल्दी दिखते हैं।
सप्ताह में एक दिन टचअप जरूरी होता है, क्योंकि छूटी हुई नेल पॉलिश बहुत अनप्रोफेशनल लगती है। यदि आप एक्सपर्ट नहीं हैं, तो सबसे पहले लाइट शेड की नेल पॉलिश से पूरे नेल पर पेंट करें और उसके बाद टिप पर व्हाइट नेल पेंट लगाएं। क्यों घर में भी पार्लर जैसा फ्रेंच मेनिक्योर किया जा सकता है। है ना पार्लर जैसा-जैसा, सेम-सेम। एक-दो बार फ्रेंच मेनिक्योर करने के बाद आप इसमें एक्स्पर्ट हो जाएंगी।

फ्रेंच में क्रिएटिविटी
आप लकीर की फकीर नहीं हैं, तो घर में फ्रेंच मेनिक्योर की बेसिक नेल केयर करने के बाद क्रिएटिविटी का जादू नाखूनों पर बिखेरें। व्हाइट की जगह ब्लैक टिप्स और गोल्ड नेल पेंट या नियोन कलर स्टाइल और ऑरेंज नेल पॉलिश आजमा कर देखें। ये होगा एकदम बॉलीवुड स्टाइल। लोग सिर्फ आपके नाखूनों की ही तारीफ करेंगे।
केयर भी जरूरी
मौसम बदल रहा है और धूप तेज हो गई है। नाखूनों के हाल भी कुछ हमारी स्किन की तरह होने वाला है। जिस तरह सीधी धूप से सनबर्न होने का खतरा रहता है। उसी तरह नेल्स भी तेज धूप से जल्दी डैमेज हो जाते हैं। उनका रंग पीला पड़ने लगता है। अपने इन फ्रेंच मेनिक्योर्ड नेल्स को धूप से बचाना जरूरी है। तब आप इन पर हमेशा नाज कर पाएंगी।
पेस्टल कलर्स जैसे बेज व पिंक नेल पेंट नेल्स को पीला होने से बचा सकते हैं। मार्केट में यूवी रिजिस्टंट टॉप कोट भी मौजूद हैं। लेकिन, यह आसानी से हर जगह नहीं मिलते। आप कलर्ड नेल पॉलिश के बाद ट्रांसपेरेंट व क्लियर पॉलिश लगा सकते हैं। यह नेल्स के पीलेपन को हटाएगा और उसे गजब की शाइन देगा। नेल्स पर सनस्क्रीन लोशन लगाएं, ताकि स्किन के साथ-साथ नेल्स का बचाव हो सके।



Click it and Unblock the Notifications











