Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
हीटिंग टूल्स के बिना ही गुब्बारे से बाल होंगे घुंघराले, बस ऐसे करें इस्तेमाल
How To Curl Hair At Home: महिलाएं अलग-अलग हेयरस्टाइल पसंद करती हैं, लेकिन हीटिंग टूल्स से बालों को नुकसान हो सकता है। अगर आप बिना किसी हीटिंग टूल के अपने बालों में खूबसूरत और नेचुरल कर्ल पाना चाहती हैं, तो कुछ आसान घरेलू तरीकों को आजमा सकती हैं। परफेक्ट कर्ल्स कर सकते हैं। ये तरीके न केवल सुरक्षित हैं बल्कि आपके बालों को नुकसान पहुंचाए बिना स्टाइलिश लुक भी देते हैं।
रोजाना हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से बाल कमजोर होकर टूट सकते हैं। ऐसे में नेचुरल तरीके अपनाना बेहतर होता है। एक अनोखा तरीका बैलून की मदद से कर्ल्स बनाना है।

बैलून से बाल को करें कर्ल
इंस्टाग्राम पेज aloanaferreira पर बैलून से बाल कर्ल करने का अनोखा तरीका शेयर किया गया है। इसके लिए सिलेंडर शेप के बैलून फुलाकर अलग रखें। हल्के गीले बालों को तीन हिस्सों में बांटें। सामने के हिस्से को इनवर्ट बैलून में लपेटकर टाई करें। साइड सेक्शन के लिए, बड़े सिलेंडर बैलून को बीच में रखें और बालों को उसके चारों ओर रैप करें। 2-3 घंटे या रातभर छोड़ने के बाद, सेफ्टी पिन से बैलून फोड़ें। आपके बाल नेचुरली घुंघराले और ब्लो-ड्राई जैसे कर्ली दिखेंगे!
इसके अलावा आप ये हैक्स भी अपना सकते हैं
ब्रेडिंग (चोटी बनाकर कर्ल पाएं)
बालों को हल्का गीला करें और दो या चार भागों में बांट लें। हर सेक्शन में टाइट चोटी बनाकर रातभर छोड़ दें। सुबह चोटी खोलने पर आपको सॉफ्ट और नैचुरल कर्ल मिलेंगे। बेहतर रिजल्ट के लिए हल्का हेयर स्प्रे या सीरम लगा सकती हैं। अगर आप टाइट चोटी बनाएंगी, तो टाइट कर्ल मिलेंगे, और लूज़ चोटी से वेवी कर्ल मिलेंगे।
ट्विस्ट एंड पिन (घुमा कर क्लिप लगाएं)
बालों को थोड़ा गीला करें और छोटे-छोटे सेक्शन में बांट लें। हर सेक्शन को ट्विस्ट करके छोटी-छोटी बन बना लें और बॉबी पिन से फिक्स कर लें। 5-6 घंटे बाद इन्हें खोलें, तो आपको सॉफ्ट, बाउंसी और नैचुरल कर्ल मिलेंगे।
जुराब से कर्लिंग
लंबी जुराब को रोल करके डोनट शेप में बना लें। बालों को हाई पोनीटेल में बांधकर जुराब के चारों ओर लपेटें और बन बना लें। इसे रातभर छोड़ दें। सुबह खोलने पर आपको खूबसूरत वेवी कर्ल मिलेंगे, जो बहुत नैचुरल लगते हैं।
रोलर्स या पेपर टॉवल रोलिंग
बालों को हल्का गीला करें और छोटे-छोटे सेक्शन में बांट लें। हर सेक्शन को रोलर या पेपर टॉवल में लपेटें और क्लिप से फिक्स कर लें। 5-6 घंटे बाद रोलर्स खोलें और हल्के हाथों से सेट करें। इससे आपको क्लासिक और टाइट कर्ल मिलेंगे।
हेयरबैंड कर्लिंग
सिर पर एक बड़ा हेयर बैंड पहनें और बालों को छोटे-छोटे सेक्शन्स में बांटकर बैंड के चारों ओर लपेटें। इसे रातभर छोड़ दें और सुबह खोलकर उंगलियों से सेट करें। यह तरीका स्मूद और नैचुरल वेवी लुक देता है।



Click it and Unblock the Notifications











