Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
सर्दियों में अगर आपको भी लगता है मेंहदी लगाने से डर, सर्दी-जुकाम से बचने के लिए ये करें काम
How to use mehndi for hair in winter: सर्दियों में मेहंदी लगाना कई बार आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। ऐसा इसलिए कि मेहंदी की तासीर ठंडी होती है और इस मौसम में इसका इस्तेमाल सर्दी-जुकाम का कारण बन सकती है। इसके अलावा जिन लोगों को ब्रोंकाइटिस और अस्थमा की समस्या है उनमें भी इसका इस्तेमाल एलर्जी को ट्रिगर कर सकती है।
ऐसे में आपको सर्दियों में मेहंदी के इस्तेमाल से बचना चाहिए और अगर आपका इसका इस्तेमाल कर भी रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे आप खुद को ठंड लगाने से बच सकते हैं।

तेज धूप में लगाएं मेहंदी
मेहंदी को आप तेज धूप के समय या कहें कि दोपहर के समय लगाएं। इसके दो फायदा होगा। पहले तो आपको ठंड नहीं लगेगी। दूसरा ये जल्दी सूख जाएगा और आप ठंडे से बचे रह पाएंगे। इसके अलावा ध्यान रखें कि जिस दिन धूप ना निकले उस दिन बालों में मेहंदी लगाने से बचें। साथ ही कोशिश करें कि इसका इस्तेमाल ज्यादा ना करें और इसकी जगह दूसरी चीजों का इस्तेमाल करें जो कि बालों को काला करने में मदद करे। जैसे कि आप प्याज का तेल लगाएं, आंवला खाएं या फिर बालों में आंवले का पानी लगाएं
मेहंदी में दही की जगह मिलाएं फिटकरी का पानी
डैंड्रफ और स्किन इंफेक्शन जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए लोग अक्सर मेहंदी में दही मिलाते हैं। ऐसे में आप इसकी जगह फिटकरी का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों को जल्दी काला करने में मदद करने के साथ ही ये स्कैल्प इंफेक्शन और डैंड्रफ की समस्या में भी कारगर होगा।
सर्दियों में मेहंदी में मिलाएं लौंग का पानी
सर्दियों में मेहंदी का इस्तेमाल करते हुए तो नॉर्मल पानी का इस्तेमाल न करें ये सर्द-जुकाम का कारण बन सकती है। ऐसे में लौंग के पानी में मेहंदी मिला कर लगाने से ये जहां बालों की रंगत बढ़ाएगा, वहीं ठंडक का कारण नहीं बनेगा। इसके लिए मेहंदी भिगोने से पहले ही लौंग का पानी तैयार करें और फिर इस पानी में मेहंदी मिला कर बालों में लगाएं।
शलगम का जूस के साथ लगाए मेहंदी
शलगम में बीटा-कैरोटिन के साथ ही विटामिन-सी और ई जैसे कई एंटी-ऑक्सीडेन्ट्स पाये जाते हैं, जो बालों को भीतर से पोषण देते हैं. इसके सिवा शलगम के जूस में मिलाकर मेहंदी लगाने से रंग ज़ल्द चढ़ता है और उसे देर तक लगाकर नहीं रखना पड़ता। इस तरह सर्दियों में मेहंदी लगाने के लिये शलगम का जूस भी काफ़ी बेहतर होता है।
आंवले के पानी के साथ मेहंदी लगाएं
सर्दियों में मेहंदी लगाने से आपको ठंड न लगे इसके लिए आंवले का पानी काफ़ी मदद कर सकता है। क्योंकि आंवले के पानी के साथ मेहंदी का रंग बालों पर जल्दी चढ़ता है। इसके लिये आंवले को पानी में गर्म करें और जब पानी गुनगुना रह जाए, तो उसमें मेहंदी मिलाकर बालों में लगा लें। फिर चालीस मिनट के बाद बालों को धो लें।



Click it and Unblock the Notifications











