Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Hina Khan की मिनिमल मेहंदी शादी के बाद हुई वायरल, बकरीद के लिए खास हो सकती है ये डिजाइन
Hina Khan's Mehndi Design Goes Viral : टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा हिना खान (Hina Khan) एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी किसी वेब सीरीज या फैशन लुक नहीं, बल्कि उनकी हालिया शादी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिना ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) से एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी रचा ली है। शादी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी मेहंदी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। हिना को मेहंदी उनकी सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने लगाई थी।
हिना खान की मेहंदी डिज़ाइन की खास बात ये है कि उन्होंने पारंपरिक भारी-भरकम मेहंदी के बजाय मिनिमल और क्लासी डिज़ाइन को चुना।
उनकी उंगलियों और हथेलियों पर बेहद सलीके से बनी बारीक कढ़ाई जैसी मेहंदी ने लोगों का दिल जीत लिया। यह डिज़ाइन न केवल शादी जैसे मौके के लिए परफेक्ट है, बल्कि बकरीद जैसे त्योहार पर भी इसे आसानी से अपनाया जा सकता है।

क्यों है खास हिना की मेहंदी डिज़ाइन?
हिना की मेहंदी में ज्यादा भरा हुआ पाम डिज़ाइन नहीं था। इसके बजाय, उन्होंने सटल पैटर्न, डॉट्स, बेल और फ्लोरल मोटिफ्स को शामिल किया गया था, जो इसे बेहद एलीगेंट लुक दे रहे थे। इस तरह का मिनिमल मेहंदी डिज़ाइन आजकल ट्रेंड में है, खासकर उन लड़कियों के लिए जो ज्यादा सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक चाहती हैं।

बकरीद के लिए परफेक्ट है ये स्टाइल
बकरीद जैसे त्योहार पर महिलाएं पारंपरिक पोशाकों के साथ मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। ऐसे में हिना खान की यह मिनिमल मेहंदी डिज़ाइन एक आइडियल ऑप्शन हो सकती है। इससे न केवल हाथ खूबसूरत दिखेंगे, बल्कि त्योहार की तैयारी में भी कम समय लगेगा और लुक क्लासी बना रहेगा।

पांव की मेहंदी थी काफी यूनिक
हिना ने हाथों के साथ पांव में भी मेहंदी लगाई थी। मगर उनकी पांव की मेहंदी सच में काफी यूनिक थी क्योंकि उन्होंने पांव के तलवों पर मेहंदी लगाई थी। बीच में मिनिमल डिजाइन के साथ पूरे पांव के तलवो को मेहंदी से भर दिया था, जो काफी अलग सा लग रहा है।
सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन
हिना की शादी और मेहंदी की तस्वीरें सामने आने के बाद उनके फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों ने उन्हें बधाइयां दी हैं। लोग उनकी मेहंदी को "सिंपल yet स्टनिंग" बता रहे हैं। कई लड़कियों ने तो इंस्टाग्राम पर कमेंट कर लिखा कि वे इस डिज़ाइन को अपनी ईद या शादी में ट्राय करना चाहेंगी।
अगर आप भी बकरीद या किसी खास मौके पर सिंपल, सुंदर और ट्रेंडी मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो हिना खान की यह वायरल डिज़ाइन आपके लिए एक परफेक्ट इंस्पिरेशन हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications











