Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Hariyali Teej Mehndi Designs: राजस्थानी से फ्यूजन तक, हरियाली तीज पर रचाएं ये 7 बेहतरीन मेहंदी डिजाइन
Hariyali Teej Mehndi Designs: हरियाली तीज, महिलाओं के लिए खास पर्व होता है जो न केवल व्रत और पूजा का दिन होता है, बल्कि सौंदर्य, श्रृंगार और सांस्कृतिक परंपराओं से भी जुड़ा होता है। इस दिन सुहागिनें हरे रंग के कपड़े पहनती हैं, झूले झूलती हैं, गीत गाती हैं और अपने हाथों में मेहंदी रचाती हैं। मेहंदी को सुहाग का प्रतीक माना जाता है और यह नारी सौंदर्य को निखारने का एक अहम हिस्सा है।
हरियाली तीज पर मेहंदी रचाना न केवल सुंदरता की बात है, बल्कि यह एक परंपरा, एक आस्था और प्रेम का प्रतीक भी है। खासतौर पर हरियाली तीज पर मेहंदी लगाना बेहद शुभ और पारंपरिक माना जाता है। आइए जानते हैं इस तीज पर कौन-कौन सी मेहंदी डिज़ाइन्स ट्रेंड में हैं और कैसे आप अपने हाथों को इस अवसर पर सबसे खास बना सकती हैं।

1. पारंपरिक राजस्थानी मेहंदी डिजाइन
बारीक और जटिल डिजाइन जिसमें हाथों की दोनों तरफ शाही पैटर्न, पंखुड़ियां, दूल्हा-दुल्हन, और मंदिर की आकृतियां होती हैं।ये डिजाइन्स तीज जैसे पारंपरिक त्योहारों के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती हैं। इस मेहंदी के डिजाइन को पारंपरिक राजस्थानी मेहंदी डिजाइन कहा जाता है।

2. अरेबिक मेहंदी डिजाइन
कम समय में सुंदरता की चाह रखने वालों के लिए अरेबिक मेहंदी डिजाइन सबसे बेस्ट है। ये बोल्ड और स्पेस वाली डिजाइन होती हैं। फ्लोरल पैटर्न और बेलें इसमें प्रमुख होती हैं। आसानी से लगने वाले ये डिजाइन हरियाली तीज के लिए बेस्ट है।

3. फ्लोरल थीम मेहंदी डिजाइन
गुलाब, कमल, और सूरजमुखी जैसे फूलों से सजे हुए डिजाइन जो हाथों को सौंदर्यपूर्ण लुक देते हैं उन्हें फ्लोरल थीम मेहंदी डिजाइन होते हैं। हरियाली तीज के मौके पर खासकर युवतियों के बीच यह डिजाइन ट्रेंड में रहता है।

4. ब्राइडल इंस्पायर्ड मेहंदी
अगर आप कुछ भारी लेकिन रिफाइंड डिजाइन चाहती हैं, तो यह स्टाइल चुनें। ब्राइडल इंस्पायर्ड मेहंदी डिजाइन हरियाली तीज के लिए बेस्ट हैं। इसमें दुल्हन-दूल्हा, सिंदूर दान, पायल जैसे सिंबल होते हैं तीज की भावना से मेल खाते हुए।

5. फिंगर-टिप फोकस्ड मिनिमल मेहंदी डिजाइन
कामकाजी महिलाओं या कॉलेज गर्ल्स के लिए जो हल्की लेकिन ट्रेंडी मेहंदी चाहती हैं के लिए फिंगर-टिप फोकस्ड मिनिमम मेहंदी डिजाइन बेस्ट हैं। ये डिजाइन केवल उंगलियों और हथेली के किनारों पर सुंदर आकृतियां बनाई जाती हैं।

6. फ्यूजन मेहंदी डिजाइन
भारतीय परंपरा को वेस्टर्न मोटिफ्स के साथ मिलाकर तैयार की गई डिजाइन है। ये हार्ट शेप, बटरफ्लाई, इनिशियल्स आदि के साथ यूनिक लुक देते हैं। हरियाली तीज पर आप इन मेहंदी डिजाइन से अपने लुक को खास बना सकते हैं।

7. पीठ और बाजू के लिए मेहंदी
केवल हथेलियों पर ही नहीं, बल्कि हाथ के पिछले हिस्से या बाजू तक बढ़ने वाली डिजाइन आजकल ट्रेंड में है। हथेली पर ही नहीं बल्कि पीठ और बाजू के लिए मेहंदी डिजाइन ट्रेंड में हैं। आप हरियाली तीज पर इन डिजाइन को लगा सकते हैं।

मेहंदी के गाढ़े रंग के लिए टिप्स
हाथों को अच्छे से धोकर सुखाएं, कोई क्रीम न लगाएं।
मेहंदी लगाने के बाद कम से कम 6-8 घंटे तक न धोएं।
मेहंदी सूखने के बाद नींबू-चीनी का मिश्रण लगाएं ताकि रंग गहरा चढ़े।
मेहंदी को छुड़ाने के लिए पानी का नहीं, बल्कि सरसों के तेल या लौंग की भाप का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications











