Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Hair Fall After Delivery : डिलीवरी के बाद बाल झड़कर रह गए आधे? ये हैं हेयरफॉल रोकने का आयुर्वेदिक उपाय
Hair Fall After Delivery : डिलीवरी के बाद एक महिला का शरीर कई बदलाव से होकर गुजरता है। कई मेंटल और फिजिकल चैलेंज में से एक है बाल झड़ने की समस्या यानी हेयर फॉल। ऐसा एक अनुमान है कि नई मां के एक दिन में करीब 400 बाल झड़ जाते हैं, जबकि एक आम महिला में यह गिनती 80-100 होती है। नई मां के बाल टूटने के पीछे हार्मोनल वजह होती है।
आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी के बाद क्यों हेयरफॉल ज्यादा होते हैं और इससे बचने के क्या उपाय हैं...

इस वजह से भी टूटते हैं बाल
गर्भावस्था की शुरुआत में एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन के लेवल में लगातार बढ़ोतरी के कारण हेयर ग्रोथ या बाल बढ़ने का सिलसिला चलता रहता है। जिससे महिलाओं के बाल घने और पहले से ज्यादा चमकदार बन जाते हैं। लेकिन जब बच्चे का जन्म हो जाता है तब बाद में एस्ट्रोजन का लेवल गिर जाता है और बाल झड़ने लगता है। हालांकि, धीरे-धीरे ये समस्या ठीक भी हो जाती है। कुछ आयुर्वेदिक उपाय से इस समस्या से राहत पा सकती हैं।
हर्बल प्रोडक्ट का करें इस्तेमाल
हर्बल प्रॉडक्ट से बालों को अच्छी तरह पोषण देते हैं। इससे कई तरह की प्रॉब्लम्स दूर हो जाती हैं। हर्बल हेयर मास्क बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें आंवला, शिकाकाई, ब्राह्मी या मेथी जैसी जड़ी-बूटियां मिलाकर इस्तेमाल करने से बालों का गिरना कम हो सकता है।
पौष्टिक आहार ही खाएं
बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं में बाल गिरने की समस्या कुछ दिन बाद ठीक हो जाती है। इसलिए पौष्टिक आहार, का सेवन करें। एक पौष्टिक डाइट डिलीवरी के बाद महिलाओं के लिए सामान्य रिकवरी में सहायता करता है और हेयरफॉल को बढ़ने से रोकता है।
सप्लीमेंट्स ट्राई करें
अगर आपकी डाइट अनबैलेंस है, तो सप्लीमेंट उपयोगी हो सकते हैं. समग्र स्वास्थ्य के लिए विटामिन जरूरी हैं, भले ही वे विशेष रूप से बालों के झड़ने को प्रभावित करने के लिए सिद्ध न हों। आपके बच्चे के जन्म के बाद अपने प्रसवपूर्व विटामिनों को जारी रखने की अक्सर सलाह दी जाती है, खासकर अगर आप स्तनपान करा रही हैं।
तनाव से बचें
डिलीवरी के बाद महिलाएं अक्सर स्ट्रेस में चली जाती है। ज्यादा तनाव से भी हेयरफॉल होता है। अलग-अलग रिलेक्स करने वाली एक्टिविटी का अभ्यास करें, जैसे कि सांस लेने के व्यायाम और ध्यान। बार-बार हल्के से मध्यम व्यायाम के लिए समय निकालें क्योंकि इससे आपको कम तनाव महसूस करने में मदद मिल सकती है।



Click it and Unblock the Notifications











