Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Black Pepper Benefits: गंजेपन से छुटकारा पाने के लिए यूज करें काली मिर्च

हमारे किचन में मौजूद कई मसाले ऐसे हैं, जो हमारे हेल्थ के साथ-साथ हमारी स्किन और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। इन्ही में एक मसाला है काली मिर्च, जिसमें कई गुण मौजूद होते हैं। काली मिर्च को अपनी डाइट में शामिल करने से आपको कई हेल्थ बेनिफिट्स तो मिलते ही हैं, साथ में ये आपके खाने के स्वाद को भी बढ़ा देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस काली मिर्च में आपके बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के भी गुण मौजूद होते है। जो आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। काली मिर्च के यूज से आपके बालों को भी किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचता है। तो आइए जानते हैं, काली मिर्च के इस्तेमाल से आपके बालों को क्या-क्या लाभ मिलेंगे।

डैंड्रफ से पाए छुटकारा
काली मिर्च की मदद से आपके बालों में हो रहे डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले काली मिर्च पाउडर को दही के साथ मिक्स कर लें। फिर इसे अपने बालों में लगाकर 1 से 2 घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें। जब बाल अच्छे से सुख जाए, तो पानी से अपने बालों को धो लें। जल्द आपको बालों में हो रहे डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। आपके स्कैल्प में हो रहे किसी भी तरह के इंफेक्शन के लिए भी काली मिर्च बहुत फायदेमंद है।

सफेद बालों को बनाए काला
लाइफस्टाइल में अनहेल्दी फूड्स और प्रदुषित हवा के कारण कम उम्र में ही आपके बाल सफेद होने लगते हैं। लेकिन काली मिर्च की मदद से आप इस समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले एक चम्मच काली मिर्च पाउडर में 2 चम्मच दही मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लेना है। फिर इस पेस्ट को आधे घंटे तक बालों में ऐसे ही लगा छोड़ दें। इसके बाद पानी से अपने बालों को धो लें।

गंजापन होगा दूर
अगर आप गंजेपन की समस्या से जुझ रहे हैं, तो काली मिर्च आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आप काली मिर्च को पीसकर उस पाउडर को ऑलिव ऑयल में मिला लें। इसके बाद रात को सोने से पहले अपने बालों में इस मिश्रण से मसाज कर लीजिए। फिर सुबह पानी से अपने बालों को धो लें। ये प्रक्रिया आप हफ्ते में 2 से 3 बार अपने बालों के साथ दोहराएं। आपको जल्द ही इसका रिजल्ट नजर आने लगेगा।

बेजान बालों को दे मजबूती
काली मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ए के गुण मौजूद होते हैं। जो आपके बालों के रूखेपन को दूर करने में मदद करता है। इतना ही नहीं बालों को मजबूती देने में भी काली मिर्च काफी मददगार है। बस आपको काली मिर्च पाउडर को शहद में मिलाकर बालों में लगाना है। बालों के सुखने के बाद आप गुनगुने पानी से अपने बालों को धो लें।



Click it and Unblock the Notifications











