Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Hair Care In Winter: डैंड्रफ और टूटते बालों से छुटकारा पाने के लिए ट्राई करें ये घरेलू इलाज

सर्दियों के मौसम में लोगों को अपनी स्किन और बालों से जुड़ी कई तरह की परेशानी बढ़ जाती है। खासकर लोगों को बालों में बाल झड़ने और डैंड्रफ जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। सर्दी के मौसम में गर्म पानी से नहाने और सर्द हवाओं के कारण बालों पर बुरा असर पड़ता है। जिसमें डैंड्रफ होना और बालों के टूटने की समस्या आम हो जाती है। लेकिन महिलाएं अपने बालों को लेकर काफी परेशान हो जाती है। लेकिन आप कुछ घरेलू टिप्स की मदद से आप बालों से जुड़ी इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
डैंड्रफ और हेयर फॉल की समस्या से बचने के लिए आप तिल, फ्लैक्ससीड्स, और नारियल को अपनी डाइट में एक साथ शामिल कर सकते हैं। इन सभी चीजों में मौजूद पोषक तत्व आपके बालों को मजबूती देने के साथ कई तरह की समस्याओं से छुटकारा देते हैं।
डैंड्रेफ और हेयर फॉल से बालों से छुटकारा पाने के लिए आप आयुर्वेदिक हेयर फॉल रेमेडी बना सकते हैं। इस होम रेमेडी को बनाने के लिए आप सबसे पहले तिल और फ्लैक्स सीड्स को अच्छे सो रोस्ट कर लें। फिर इसमें सूखे नारियल को क्रश करके डाल दें। इन तीनों चीजों को एक साथ मिलाकर एक एयर टाइट कंटेनर में बंद करके रख दें। और रोज एक चम्मच खाली पेट खाएं। ये ना सिर्फ आपके बालों, बल्कि आपके हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद हैं।
जानें झड़ते बालों के लिए कैसे फायदेमंद हैं ये इंग्रीडियंट्स
1. सूखा नारियल
नारियल में विटामिन सी, ई, बी के गुण के साथ सेलेनियम, आयरन, कैल्शियम, कॉपर, मैंगनीज और फाइबर का एक अच्छा स्रोत भी है। सूखे नारियल में मौजूद सभी गुण आपके बालों से डैंड्रफ की समस्या दूर करता है। बालों को मजबूती देने के साथ स्लिक और साइनिंग भी बनाता है।
2. तिल
तिल एक सुपरफूड है, जिसमें ओमेगा फैटी एसिड मौजूद होता है। तिल आपके बालों के जड़ से मजबूत करता है। तिल में मौजूद पोषण आरके बालों का झड़ने सो रोकता है। और बालों को लंबा करने में भी मदद करता है। तिल में मौजूद पोषक तत्व आपके स्कैल्प को भी मॉइश्चराइज करने का काम करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी एजिंग गुण बालों को सफेद होने से भी बचाते हैं।
3. फ्लैक्स सीड्स
फ्लैक्स सीड्स में प्रोटीन, विटामिन, ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे कई गुण मौजूद होने के साथ सेलेनियम, मैग्नीशियम, और मैंगनीज भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फ्लैक्स सीड्स में मौजूद सभी पोषक गुण आपके बालों के सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस बीज को अपनी डाइट में शामिल करने से आपके बालों में नमी बनी रहती है। जो झड़ते बालों के लिए काफी फायदेमंद है। इतना ही नहीं बालों में होने वाले डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने के साथ बालों को साइनिंग बनाने में भी मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications











