Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
घर में रखी इस मामूली चीज से बनाएं हेयर कंडीशनर, रेशम से सिल्की बन जाएंगे बाल
बालों के लिए शैम्पू जितना आवश्यक होता है, उतना ही कंडीशनर भी जरूरी है। लेकिन मार्केट में मिलने वाले कंडीशनर काफी महंगे होते हैं और आपकी जेब पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं। लेकिन अब आपको उन पर एक पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि आप अपनी किचन में मौजूद एप्पल साइडर विनेगर को बतौर हेयर कंडीशनर इस्तेमाल कर सकते हैं और आपको वही परिणाम मिलेंगे। एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद एसिटिक एसिड बिल्ड अप से अवशेषों को हटा देगा और आपके बालों को शाइनी बनाएगा। तो चलिए जानते हैं बालों में सेब का सिरका लगाने का तरीका-

एप्पल साइडर विनेगर के फायदे
• यह आपके बालों को चमकदार बनाता है। यदि आपके बाल रूखे व बेजान हैं, तो यकीनन सेब के सिरके के इस्तेमाल से आपको लाभ मिलने वाला है।
• यह किसी भी तरह के अतिरिक्त प्रोडक्ट बिल्ड अप को हटा देता है। बिल्ड अप के कारण आपके बालों के रोम बंद हो जाते हैं, जिससे बालों की हेयर ग्रोथ पर विपरीत असर पड़ता है।
• यह हेयर फॉल की समस्या को भी दूर करता है। इसलिए, अगर आप इन दिनों हेयर फॉल प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं, तो एक बार इसका इस्तेमाल करके देखें।

बालों को करें रिंस
• इसके लिए 1 भाग एप्पल साइडर विनेगर को 3 भाग पानी के साथ मिलाएं।
• याद रखें कि पानी की मात्रा सिरके से अधिक होनी चाहिए।
• अब अपने बालों को धोने के बाद, उस पर यह मिश्रण डालें और कुछ मिनट तक प्रतीक्षा करें।
• आप चाहें तो पानी को स्प्रे बोतल की मदद से भी बालों पर डाल सकते हैं।
• यह मिश्रण एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है और आपको इसमें अलग से कुछ भी मिलाने की आवश्यकता नहीं है।
• इस कंडीशनर के इस्तेमाल से आपके लिए बालों को डिटैंगल करना काफी आसान हो जाएगा। साथ ही दो-तीन बार में ही आपको अपने बालों में अंतर नजर आने लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications











