Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बालों में नजर आता है एक्स्ट्रा ऑयल तो ट्राई करें ये After Wash होममेड लिक्विड
रोजाना हेयरवाश करने के बाद भी आपके बालों में चमक के बजाय चिपचिपाहट और तेल की नमी ही नजर आती है? ऐसे में रोजाना या फिर हर दूसरे दिन शैम्पू करना आपके रूटीन में शामिल है तो आप अकेले नहीं हैं। बालों का चिपचिपा होना एक आम समस्या है। मगर रोजाना बाल धोने के बजाय आप घर में तैयार होने वाले टोनर और हेयर क्लीनिंग लिक्विड की मदद से सॉफ्ट, सिल्की और ऑयल फ्री बाल पा सकते हैं। रोजमेरी और लेमन से तैयार होने वाला लिक्विड रिंस आपके बालों में ऑयल बिल्डअप को रोकने में मदद कर सकता है।

रोजमेरी-लेमन रिंस
बनाने में समय- 5 मिनट
स्टोरेज- तुरंत इस्तेमाल करें
सामग्री- ½ कप पानी, 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर, 4 बूंद रोजमेरी एसेंशियल ऑयल, 2 बूंद लेमन एसेंशियल ऑयल
विधि:
एक प्लास्टिक बोतल में आप पानी, एप्पल साइडर विनेगर, रोजमेरी और लेमन एसेंशियल ऑयल को मिक्स कर लें।
इस लिक्विड का इस्तेमाल आप शैम्पू के बाद करें। अपने पूरे स्कैल्प पर इसे अच्छे से लगा लें। यदि जरूरत हो तो इसके बाद आप थोड़ा कंडीशनर लगा सकते हैं। तौलिये की मदद से आप एक्स्ट्रा पानी सूखा लें और इसके बाद अपना मनचाहा स्टाइल करें।
रोजमेरी, लेमन एसेंशियल ऑयल और एप्पल साइडर विनेगर एक्स्ट्रा ऑयल बनने से रोकते हैं। ये साथ ही स्कैल्प को पोषण देते हैं जिससे बालों में ताजगी आती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











