Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
महंगे केराटिन ट्रीटमेंट को छोड़िए, घर बैठे भिंडी से पाएं स्मूद और स्ट्रेट बाल
भिंडी एक ऐसी सब्जी है जो ना सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी होती है बल्कि ये सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद साबित होती है। लेकिन क्या आप जानते है भिंडी की मदद से बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। जी हां, भिंडी की मदद से आप घर में ही बालों को कैरेटिन ट्रीटमेंट दे सकते हैं। जिससे बालों में मजबूती आ जाती है और वो वो सिल्की, स्ट्रैट एवं स्मूद हो जाते हैं। तो यहां हम आपको भिंडी से घर पर केराटिन ट्रीटमेंट करने का तरीका बताने वाले है।

आखिर क्या है केराटिन प्रोटीन ट्रीटमेंट?
केराटिन हमारे बालों में मौजूद नैचुरल प्रोटीन होता है, जिसकी वजह से हमारे बालों में चमक दिखाई पड़ती है। हालांकि लगातार धूप, प्रदूषण और केमिकल्स के संपर्क में आने की वजह से बालों में मौजूद प्रोटीन कम होने लगता है और हमारे बाल ड्राई और डैमेज हो जाते हैं। ऐसे में बालों के नैचुरल प्रोटीन को फिर से बनाने के लिए किए जाने वाले ट्रीटमेंट को ही केराटिन प्रोटीन ट्रीटमेंट कहा जाता है। इसमें बालों में आर्टिफिशल केराटिन डाला जाता है ताकि आपके बाल स्मूथ और शाइनी हो जाएं। इन दिनों यह ट्रीटमेंट काफी फेमस भी हो रहा है।

घर में भि़ंडी से हेयर केराटिन करने का तरीका
सबसे पहले 10 से 12 भिंडी को अच्छी तरह साफ धोकर के छोटे छोटे टुकड़ों में अच्छे से कट कर लें। फिर पानी डालकर इन भिंडी को किसी पैन में उबलने रख दें। जब पैन का पानी बिल्कुल आधा या आधे से कम रह जाये तो गैस बंद कर दें। इसके बाद भिंडी का पानी किसी कपड़े की मदद से छानकर एक बाउल में निकालें। फिर एक कटोरी भिंडी के पानी में 1 बड़ा चम्मच कॉर्न स्टार्च पाउडर मिलायें। ये बात ध्यान रखिएगा कि कॉर्न स्टार्च को सीधे ना मिलाए। बल्कि एक अलग कटोरी में थोड़ा सा पानी लें, फिर उसमें एक चम्मच कॉर्न स्टार्च डालें, ताकि उसमें गांठें नहीं पड़ें। फिर इसे भिंडी के पानी में मिक्स करें। इस मिक्चर को थोड़ी देर और उबालें और जब ये एकदम गाढ़ा घोल बन जाए तो गैस बंद कर दें। ध्यान रहें इस मिक्सर की कंसिस्टेंसी हेयर कलर या बालों पर लगाने वाली मेंहदी जैसी होनी चाहिए। फिर इसमें 1 चम्मच नारियल का तेल और 1 चम्मच बादाम का तेल डालें। इसके बाद इसे अच्छी तरह मिक्स करके दो घंटे के लिये पूरे बालों पर हेयर कलर की तरह लगाए। करीब 2 घंटे बाद नॉर्मल पानी से अपने बालों को वॉश करें और अगले दिन शैंपू करें।

भिंडी से केराटिन ट्रीटमेंट करने के लाभ
भिंडी में विटामिन के, विटामिन सी के साथ ही पोटैशियम, जिंक एवं फोलेट होता है। और ये सभी बालों को लंबा और मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। ऐसे में अगर आप घर पर भिंडी से हेयर केराटिन ट्रीटमेंट करते है तो ना सिर्फ आपके बालों की अच्छी कंडीशनिंग होगी, बल्कि इससे ड्राईनेस और डैंड्रफ की समस्या भी जड़ से खत्म हो सकती हैं। इसके साथ ही आपके बाल एकदम सिल्की और स्मूद हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications











