Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Karwa Chauth Hairstyle: करवा चौथ पर रेगुलर हेयरस्टाइल से हटकर बनाएं लो ब्रेडेड बन, दिखेंगी अट्रैक्टिव
करवा चौथ का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। करवा चौथ के दिन महिलाएं एथनिक लुक कैरी करती हैं। इस दिन महिलाएं एथनिक लुक के साथ मेकअप करती है ताकि वह खूबसूरत दिखें। करवा चौथ पर खूबसूरत लुक के लिए आप मेकअप के साथ रेगुलर हेयरस्टाइल से हटकर नया हेयरस्टाइल बनाएं इससे आपके लुक में चेंज नजर आएंगा।

नए हेयरस्टाइल में आप फ्रेश और अट्रैक्टिव फील करेंगी। करवा चौथ पर सिंपल खुले बाल या फिर नॉर्मल बन की जगह इस हेयरस्टाइल को ट्राई करें। इस हेयरस्टाइल को आसानी से बनाया जा सकता है। करवा चौथ पर स्टनिंग लुक आप लो ब्रेडेड बन हेयरस्टाइल बना सकते हैं। चलिए जानते हैं लो ब्रेडेड बन हेयरस्टाइल बनाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका।

लो ब्रेडेड बन हेयरस्टाइल
लो ब्रेडेड हेयरस्टाइल बनाना बहुत ही आसान है। इस हेयरस्टाइल को आप किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।
स्टेप 1- लो ब्रेडेड बन बनाने के लिए सबसे पहले बालों को कर्ल करें। बालों को बड़े कर्ल करें जिससे आपको बालों में वॉल्यूम नजर आएं।
स्टेप 2- फ्रंट के बालों को खुला रहने दें। बाकि के बालों को लें पीछे एक पोनी बांथ लें।
स्टेप 3- पोनी टेल की चोटी बना लें। चोटी बनाने के बाद इस चोटी को हल्के हाथों से खीचें और चोटी को लूज करें। चोटी के नीचे रबर बैंड लगाएं।
स्टेप 4- लूज चोटी बनाने के बाद चोटी को लपेटते हुए ऊपर की ओर सेट करके पिन लगाएं।
स्टेप 5- फ्रंट के बालों को ट्विस्ट करते हुए पीछे की ओर ले जाएं और बन के चारों तरफ लपेट दें और पिन की मदद से इसे अच्छे से फिक्स करें
स्टेप 6- इसके बाद आप बालों में पिन और फूलों से डोकोरेट करें।

लो ब्रेडेड बन में लगाएं गुलाब का फूल
लो ब्रेडेड बन को खूबसूरत और अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप गुलाब के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप बन के एक साइड दो गुलाब का फूल लगाएं। इससे आपका हेयरस्टाइल खूबसूरत नजर आएगा। बता दें कि इन दिनों बालों में गुलाब लगाना काफी ट्रेंड में भी है। बालों में आप एक लाइट पिंक और डार्क पिंक कलर का गुलाब का फूल लगा सकते हैं। इस करवा चौथ पर आप डिफरेंट लुक के लिए लो ब्रेडेड बन बना सकते हैं।

किसी भी आउटफटि के साथ कैरी करें लो ब्रेडेड बन
लो ब्रेडेड बन हेयरस्टाइल को आप किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। इस हेयरस्टाइल को आप इंडियन और इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ बना सकती हैं। साड़ी, शरारा सूट और सिंपल सूट के साथ आप लो ब्रेडेड बन हेयरस्टाइल बना सकते है। बनारसी और सिल्क साड़ी के साथ भी लो ब्रेडेड बन हेयरस्टाइल काफी खूबसूरत और स्टनिंग नजर आएंगा।



Click it and Unblock the Notifications











