Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
डाइट में शामिल करें ये फूड्स, नहीं होंगे बाल सफेद
बालों का सफेद होना हममें से किसी को भी अच्छा नहीं लगता है। लेकिन मॉडर्न लाइफस्टाइल में, बेहद ही कम उम्र में लोग इस समस्या से जूझते हैं। जब बाल सफेद होने लगते हैं तो हम तरह-तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। हालांकि, अगर खान-पान में बदलाव किया जाए तो इससे बालों को काला बनाए रखने में मदद मिल सकती हैं।

जी हां, जिस तरह आहार हमारे स्वास्थ्य पर अपना प्रभाव डालता है। ठीक उसी तरह उसका प्रभाव हमारी स्किन और बालों पर भी पड़ता है। ऐसे कई फूड्स होते हैं, जो बालों को असमय सफेद होने से बचाते हैं। ये ना केवल बालों को पोषण देते हैं, बल्कि उससे जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन करके आप बालों को काला बनाए रख सकते हैं-
फरमेंटेड फूड
फरमेंटेड फूड ना केवल पाचन तंत्र के लिए अच्छे माने जाते हैं, बल्कि ये बालों पर भी अपना सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। कुछ फरमेंटेड फूड जैसे कि कोम्बुचा, किमची, अचार और अन्य प्रोबायोटिक फूड आइटम्स आपकी गट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। जिसके कारण आंत के बैक्टीरिया वास्तव में बी-विटामिन, बायोटिन का उत्पादन करते हैं। बायोटिन सीधे हमारे बालों, त्वचा और नाखूनों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन बायोटिन की कमी के कारण ही बालों के रंग और उनकी स्ट्रेन्थ में बदलाव आता है।
साल्मन
साल्मन फिश विटामिन डी की एक अच्छी खुराक प्रदान करती है। यह कहीं ना कहीं आपके हेयर कलर से जुड़ा हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति समय से पहले बालों के सफ़ेद होने के साथ विटामिन डी की कमी से जूझ रहा है, तो ऐसे में डी-3 सप्लीमेंट्स लेकर विटामिन डी का स्तर बढ़ाया जा सकता है। लेकिन अगर आप साल्मन जैसी फैटी फिश को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आपको विटामिन डी के साथ-साथ ओमेगा 3 और प्रोटीन आदि भी प्राप्त करते हैं, जो बालों के काला होने के साथ-साथ उन्हें मजबूत व सिल्की बनाने में भी मददगार होगा।
अंडा
अंडा एक ऐसी फूड आइटम है, जिसे बालों के लिए काफी अच्छा माना गया है। इसमें मौजूद प्रोटीन आपके बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं, इसके सेवल से आपको विटामिन बी 12 मिलता है। यह एक ऐसा विटामिन है, जो प्लांट बेस्ड फूड आइटम्स से नहीं मिलता है। साथ ही, एक अध्ययन से यह भी पता चला है कि समय से पहले सफेद बालों की समस्या से जूझ रहे लोगों में विटामिन बी 12 की कमी की संभावना अधिक होती है। ऐसे में अंडे का सेवन करके इस कमी को पूरा किया जा सकता है। हालांकि, अगर आप शाकाहारी हैं, तो आपको विटामिन बी12 सप्लीमेंट लेने पर विचार करना चाहिए।
सोयाबीन
अगर आप वेजिटेरियन हैं तो ऐसे में सोयाबीन आपके लिए प्रोटीन का एक अच्छा विकल्प है। प्रोटीन बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही साथ, इसमें कई अन्य पोषक तत्व भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। सोयाबीन में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट समय से पहले बालों में सफेदी पैदा करने वाले रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। इस तरह आप लंबे समय तक अपने बालों को सफेद होने से बचा सकते हैं।
डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट आयरन और कॉपर दोनों का एक अच्छा स्रोत माना गया है। यह दो ऐसे पोषक तत्व हैं, जो सफेद बालों और बढ़ती उम्र को रोकने के लिए बेहद आवश्यक माने गए हैं। शरीर में आयरन की कमी के चलते बालों की कई समस्याएं शुरू हो जाती है, जबकि कॉपर की कमी मेलेनिन उत्पादन के लिए जिम्मेदार है। ऐसे में अगर आप कुछ मात्रा में डार्क चॉकलेट का सेवन करते हैं तो यकीनन बालों को काला बनाए रखने के साथ-साथ आपको अपनी स्किन को यूथफुल बनाने में भी मदद मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications











