Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
शाइनी बालों के लिए केराटिन ट्रीटमेंट नहीं, मुरुमुरु बटर का करें इस्तेमाल- जानें फायदे
घने और लंबे बाल हर इंसान की चाहत होती है। लेकिन आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल में घने और लंबे बाल किसी सपने से कम नहीं है। घने और लंबे बाल के लिए महिलाएं कई तरह के हेयर केयर ट्रीटमेंट लेती हैं। इन ट्रीटमेंट के बाद भी बालों में खास बदलाव देखने को नहीं मिलता है। ऐसा माना जाता है कि बालों की देखभाल के लिए नेचुरल चीजें अच्छी होती है। नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बाल लंबे समय तक के लिए हेल्दी और घने बन रहते हैं। बालों की देखभाल के लिए आप मुरुमुरु बटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुरुमुरु बटर का यूज करने से बाल शाइनी और सिल्की रहते है। आइए जानते हैं मुरुमुरु बटर का उपयोग करने का सही तरीका और इसके लाभ।

क्या है मुरुमुरु बटर
मुरुमुरु बटर नट फैट से बनाया जाता है। नट फैट पाम ट्री पर पाया जाता है। मुरुमुरु दिखने में नारियल की तरह होता है। मुरुमुरु में भी नारियल जैसे तत्व पाए जाते है। मुरुमुरु बटर और नारियल में एक फर्क होता है मुरुमुरु में फैटी एसिड्स पाया जाता है जो कि त्वचा संबंधी समस्या को दूर करने में मदद करता है। बालों की देखभाल के लिए मुरुमुरु बटर किसी वरदान से कम नहीं है खासकर फ्रिजी बालों के लिए यह बेहद फायदेमंद है।

बालों में कंडीशनर की तरह मुरुमुरु बटर का इस्तेमाल
मुरुमुरु बटर का इस्तेमाल आप हेयर कंडीशनर की तरह कर सकते हैं। मुरुमुरु बटर एक नेचुरल कंडीशनर है जो कि बालों की फ्रिजीनेस को कम करता है साथ ही बालों को पोषण देता है। मुलायम बालों के लिए मुरुमुरु कंडीशनर बेहद लाभकारी है।

बालों में मुरुमुरु बटर के फायदे
मुरुमुरु बटर बालों को डीप पोषण देता है जिससे डैमेज बाल ठीक हो जाते है। मुरुमुरु बटर बालों को चमकदार बनाने में मदद करता है। इस बटर का उपयोग आप बालों में ऑयल की तरह भी कर सकते हैं।

फेस मॉइश्चराइजर की तरह यूज करें मुरुमुरु बटर
मुरुमुरु बटर न केवल हेयर बल्कि स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। मुरुमुरु बटर से त्वचा को जरूरी पोषण मिलता है। यह स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। बटर में एंटी इन्फ्लामेंट्री के गुण पाए जाते है जो कि सेंसिटिव स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। मुरुमुरु बटर स्किन को हील करने में मदद करता है। इस बटर का इस्तेमाल करने से चेहरे पर ग्लो आता है साथ ही स्किन टाइट और चमकदार रहती है।

मुरुमुरु बटर के त्वचा पर फायदे
मुरुमुरु बटर स्किन को अंदर से हील करता है। इस बटर का इस्तेमाल कर चेहरे के पिंपल और दाग धब्बों को कम किया जा सकता है। मुरुमुरु बटर से चेहरे की मसाज करने से स्किन टाइट हो जाती है जिससे चेहरे की फाइन लाइन्स और झुर्रियां कम हो जाती है। मुरुमुरु बटर को स्किन हीलर भी कहा जाता है क्योंकि यह चेहरे पर लगी चोट को भी ठीक करता है।

इन बातों का रखें ध्यान
मुरुमुरु बटर को इस्तेमाल करने से पहले इसे टेस्ट जरूर करें। कई बार मुरुमुरु बटर को किसी प्रोडक्ट के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से स्किन पर एलर्जी हो सकती है, ऐसे में बटर का इस्तेमाल करने से पहले इसे जांच लें।



Click it and Unblock the Notifications











