Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
क्या आपके काले बालों का रंग बदलकर हो रहा है भूरा?

क्या आपके बालों का रंग बदलता जा रहा है और अब वो भूरे हो रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने बालों की काली रंगत को वैसे ही बनाए रख सकते हैं। दरअसल इस समस्या का मूल कारण तनाव है। आपके बालों के रंग बदलने की वजह ये तनाव ही है।
जब भी आप ये बात नोटिस करें की आपके बालों का रंग बदलने लगा है तो सबसे पहले काम के रूप में अपने बालों की जड़ों की हल्के गर्म तेल से मालिश करें। सामान्य अंतराल पर सिर की मालिश होने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा जो आपकी जड़ों को मज़बूत बनाएगा। इसके लिए सही तेल का चुनाव भी ज़रूरी है। काले बालों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए आप नेचुरल या एसेंशियल ऑयल चुनें। धूप में ज़्यादा आने की वजह से भी बालों की रंगत बदलती है। सूरज की यूवीबी और यूवीए किरणें जड़ों में समा जाती हैं और विटामिन डी स्कैल्प के अंदर जाता है और ये एक तरह से बालों को टैन करने का काम करता है। अब से जब भी आप बाहर जाएं तो हैट या फिर स्कार्फ़ से अपने बालों को ज़रूर ढक लें।
अगर आपके बाल भी काले से भूरे होते जा रहे हैं तो इन टिप्स को ट्राई करें।

लिव इन कंडीशनर का लें सहारा
अगर आपके बालों का रंग बदल रहा है तो आपको देखना चाहिए कि आप किस तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर ये आपके शैम्पू की वजह से हो रहा है तो आप हेयर वॉश के बाद नेचुरल लिव इन कंडीशनर का कोट लगा कर छोड़ सकते हैं। ये आपके बालों की रक्षा करने के लिए एक लेयर का काम करेगा।

तेल से करें अच्छी मालिश
अपने बालों की बदलती रंगत को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है ऑयल मसाज करना। आप इसके लिए नारियल या बादाम तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्कैल्प पर जड़ों से मसाज करते हुए बालों की टिप तक पर तेल लगाएं।

सिर्फ नेचुरल शैम्पू का करें प्रयोग
इस समस्या का समाधान है प्राकृतिक शैम्पू। अगर आपके बाल भूरे होते जा रहे हैं तो ऐसे शैम्पू का इस्तेमाल शुरू कर दें जो बालों की रंगत को बचा कर रखे। इसके लिए आंवले का शैम्पू बेस्ट ऑप्शन है।

केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें बंद
केमिकल प्रोडक्ट कई तरीकों से आपके बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। सबसे पहला असर तो वो आपके काले बालों को भूरा करके दिखाते हैं। इसके बाद वो सफ़ेद होने लगेंगे और हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाएगी।

हेल्दी हेयर मास्क लगाएं
जड़ों को मज़बूत करने के लिए हेल्दी मास्क का इस्तेमाल बहुत ज़रूरी है। आप अंडे से तैयार मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं जिनमें प्रोटीन लेवल ज़्यादा होता है, ये बालों के नेचुरल कालेपन को बरकरार रखने में मदद करता है।

डाई की जगह करें हिना का इस्तेमाल
बालों का रंग बदलकर हल्का भूरा होने लगे तो हिना आपके लिए सुरक्षित और बेहतर ऑप्शन है। हिना नेचुरल होता है और इससे कोई नुकसान नहीं होगा। इसके अलावा हिना ठंडक देता है इसलिए इसे लगाने से तनाव कम होता है और आंखों को भी सुकून मिलता है।

ज़्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें
अगर आपके बाल भूरे होते जा रहे हैं तो ये आपके रोज़ाना नहाने के लिए गर्म पानी के इस्तेमाल की वजह से हो सकता है। गर्म पानी का इस्तेमाल करने की वजह से सिर का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है जिससे स्कैल्प की त्वचा रूखी हो जाती है और बालों का टेक्सचर भी रफ हो जाता है।

बालों के लिए करें बियर का इस्तेमाल
बालों का वॉल्यूम बढ़ाने के लिए आप बियर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बियर एक बेहतरीन हेयर केयर उपचार है जो बालों के उड़ते रंग को संरक्षित कर सकता है।

बालों को धोने के लिए करें सफ़ेद विनेगर का इस्तेमाल
जब आपको लगे की आपके बाल धीरे धीरे भूरे होते जा रहे हैं तो उन्हें धोने के लिए सफ़ेद विनेगर का प्रयोग करना शुरू करें। ये आपके बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में मदद करेगा। साथ ही सिर से डैंड्रफ की समस्या को भी कम करेगा।



Click it and Unblock the Notifications











