Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बालों की प्रॉब्लम हटानी है तो शैंपू में मिलाएं 1 चम्मच नमक, रिजल्ट ऐसा मिलेगा कि देखते रह जाएंग

हमारे किचन में नमक एक ऐसी चीज है जो खाने में अगर ना मिले तो खाने का स्वाद नहीं आता। पर क्या आप जानती हैं कि नमक हमारी सुंदरता को भी बढाने में काफी मददगार होता है। इसमें ऐसे गुण होते हैं जो बालों और त्वचा के लिये किसी कुदरती चमत्कार से कम नहीं।
यह आपको एक्जिमा से ले कर बालों की ऑइलीनेस को खतम करने में बहुत उपयोगी होता है। यदि आप ने शैंपू करते वक्त उसमें थोड़ा सा नमक मिला लिया तो समझिये आपके बालों की सभी समस्याएं खतम हो जाएंगी। यकीन ना आए तो पढ़ें ये आर्टिकल....

शैंपू से नमक मिलाने के फायदे-
1. बालों की ग्रोथ के लिये लाभदायक:
बालों के लिये समुंद्री नमक बहुत ही अच्छा माना जाता है। अगर आपको बालों के झड़ने की समस्या है तो इस नमक से आपको समाधान मिल सकता है। इससे बाल अपने आप ही आना शुरु हो जाते हैं। इस तरह से आप इसे प्रयोग कर सकते हैं- अपने बालों को पानी से धो लें और फिर हाथों में 1 चम्मच नमक ले कर उससे सिर की मसाज करें 10 मिनट तक। बालों को फिर से धोएं। इस विधि को हफ्ते में देा बार करें और आपको एक महीने मे रिजल्ट जरुर मिल जाएगा।

2. डैंड्रफ की समस्या से भी मिलता है छुटकारा
रूसी सिर्फ डेड स्किन की परत होती है जो कि सिर में जम जाती है। इससे सिर के अदंर का ब्लड सर्कुलेशन रूक जाता है। सर्कुलेशन होना सिर के लिये काफी जरुरी है। अपने बालों को दो भाग में बांट लें और उस
पर थोड़ा नमक फैलाएं। फिर उंगलियों से 10-15 मिनट के लिये मसाज करें। फिर अपने बालों को नार्मल तरीके से धो लें। ऐसा करने से स्कैल्प हेल्दी रहता है और रूसी मिटती है।

3. ऑइली हेयर और ऑइली स्कैल्प से छुटकारा मिलता है
जब स्किन के अंदर sebaceous glands में तेल अधिक बनने लगता है तब सिर ऑइली हो ही जाता है। पर आप इस समस्या को नमक से हल कर सकते हैं। आप को बस अपने शैंपू से में 1 टेबल स्पून नमक मिलाना होगा। फिर इस शैंपू से सिर को धो लें। एक ही यूज के बाद आप पाएंगे कि आपके बालों में काफी फरक पड़ चुका होगा। आपके बाल तुरंत ही हेल्दी बन गए होंगे और ऑइली भी नहीं होंगे।

नमक को स्किन के लिये कैसे यूज़ करें
1. नमक को स्क्रब के तौर पर भी यूज़ कर सकते हैं
नमक एक प्राकृतिक और सौम्य एक्सफोलएटर है जो कि डेड स्किन सेल्स को बड़े ही आराम से निकालता है। इसमें मिनरल्स होते हैं जो कि स्किन को मुलायम बना कर उसकी नमी उसी में रहने देते हैं। इसे स्क्रब के तौर पर यूज़ करने के लिये 3-4 चम्मच नमक ले कर उसमें आधा कप नारियल तेल मिलाएं या फिर ऑलिव ऑइल मिलाएं। इसे पेस्ट के रूप में मिला कर चेहरे या शरीर पर लगाएं और स्क्रब करे। आप इसे लूफा से भी स्क्रब कर सकते हैं। स्क्रब करने के बाद मॉइस्चराइजर जरुर लगाएं।

2. नमक को टोनर की तरह भी यूज़ कर सकते हैं
नमक आपके पोर्स को अंदर से साफ करता है और चेहरे के ऑयल को भी बैलेंस रखता है। एक छोटे चम्मच नमक को एक कप पानी में घोलें और स्प्रे बॉटल में भर लें। इसे रोज़ साफ और सूखी त्वचा पर इस्तेमालकरें, आंखों को बचाते हुए।



Click it and Unblock the Notifications











