Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
होममेड एग शैंपू से चमकाएं अपने बाल और दूर करें रूसी
अंडा बालों की तमाम समस्याओं को ठीक कर सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि इसे किस तरह से बालों के लिये यूज करना है, जिससे आपको फायदा ही फायदा मिल पाए।
आप अंडे को शैंपू में भी मिक्स कर के बना सकती हैं। अंडा बालों के टेक्सचर को सुधारता है तथा उन्हें मुलायम और सिल्की बनाता है।
यदि आपके बाल असमय सफेद हो रहे हैं तो भी अंडा एक अच्छा ऑपशन है। अंडे में तो वैसे भी प्रोटीन होता है और हमारे बाल भी प्रोटीन से ही बनते हैं, इसलिये बालों में अंडा जरुर लगाएं।

अंडा और लेमन
1 अंडा और 1 नींबू
इन दोंनो को अच्छी तरह फेंट लें। फिर इससे बालों का मास्क तैयार करें। फिर बालों को पानी से धो लें।

अंडा और एप्पल साइडर वेनिगर
1 अंडा और 1/2 कप एप्पल साइडर वेनिगर मिक्स कर के स्मूथ पेस्ट बनाएं। इसमें बहुत ज्यादा एप्पल साइडर वेनिगर ना मिक्स करें नहीं तो आपके बाल खराब हो सकते हैं। इसे बालों को धोते समय लगाएं और फिर साफ पानी से धो लें। जिन्हें रूसी की समस्या है, उनके लिये ये अच्छा है।

अंडा और शैंपू
1 अंडा और 1/2 शैंपू एक कटोरी में मिक्स कर लें। अगर आपको लगता है कि कुछ ज्यादा या कम हो गया है तो, आप थोड़ा सा शैंपू और मिक्स कर सकती हैं। लेकिन अंडा ना मिक्स करें। इससे बालों को धोएं और फिर पानी से बाल साफ कर लें।

अंडा और दही
इस शैंपू को बनाने के लिये आपको एक रात का वक्त चाहिये होगा। 2 चम्मच दही को रातभर किसी कपड़े में बांध का लटका दें, जिससे दूसरे दिन उसका सारा पानी निकल जाएं। फिर दूसरे दिन एक कटोरी में दही निकाल कर उसके साथ अंडा मिला लें और फेंट लें। अपने बालों पर इसे लगाएं और 15 मिनट के लिये छोड़ दें। यह आपके स्कैल्प को साफ करेगा।

अंडा और एलोवेरा जैल
1 अंडे में 3 चम्मच एलोवेरा जैल मिक्स करें और बालों में लगा कर शैंपू कर लें।



Click it and Unblock the Notifications











