Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
बिना शैंपू किये बालों को धोने का नेचुरल तरीका
क्या आप बालों की समस्या से परेशान हैं? यदि हाँ तो अभी आप जिस शैंपू और कंडीशनर का उपयोग कर रहे हैं उसे बदलने का समय आ गया है। सौंदर्य विशेषज्ञों के अनुसार लगभग 90 प्रतिशत पुरुष और महिलाओं को डैंड्रफ (रूसी) और बाल झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है तथा इस समस्या का मुख्य कारण है गलत शैंपू का इस्तेमाल करना।
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि यदि आपके सिर की त्वचा तैलीय है तथा आपको प्रतिदिन सिर धोने की आवश्यकता होती है तो आपको प्रतिदिन शैंपू और कंडीशनर का उपयोग नहीं करना चाहिए। प्रतिदिन शैंपू का उपयोग करने से बालों की समस्या और अधिक बढ़ सकती है तथा स्थिति और भी अधिक ख़राब तब हो सकती है।
50% Off from Flipkart, Amazon, Jabong, Koovs, Myntra & More
शैंपू का उपयोग किये बिना बालों को बड़ी आसानी से साफ़ किया जा सकता है ताकि बालों की अनचाही समस्याओं से छुटकारा मिल सके। इसके लिए आप बेकिंग सोड़ा का उपयोग प्राथमिकता से कर सकते हैं।
आपको सिर्फ इतना करना है कि जब आपके बाल गीले हों तब 1 टेबलस्पून बेकिंग सोडा अपने सिर पर छिडकें। जिस प्रकार आप बालों की जड़ों पर शैंपू लगाकर मसाज करते हैं उसी प्रकार आप इस सोडे से भी बालों की जड़ों तथा सिर की त्वचा पर मालिश करें।
मजबूत और घंने बालों के लिये ऐसे बनाएं प्राकृतिक एग शैंपू
15 मिनिट तक मसाज करने के बाद बालों को ऐप्पल सीडर विनेगर से धो डालें। विनेगर (सिरका) सोडे की क्षारीयता को संतुलित करता है, अवशेषों को निकालता है तथा बालों के क्यूटिकल्स (बालों की उपत्वचा) को बंद करता है। तो आइए, शैंपू का उपयोग किये बिना बालों को प्राकृतिक रूप से साफ़ करने के तरीकों के बारे में जानें।

पेपरमिंट वॉश:
एक गोल कटोरे में एक कप पानी लें। पानी को मध्यम तापमान पर उबालें तथा उसमें एक मुट्ठी पुदीने के पत्ते डालें। इन पत्तियों को 10 मिनिट तक पानी में भिगा कर रखें। पानी को छान लें तथा पत्तियों को एक ओर रख दें। अब इस पानी से बालों को धोएं तथा इन पत्तियों को सिर की त्वचा पर रगड़ें। पुदीने की पत्तियों से निकलने वाला रस सिर की त्वचा से अवशेष और धूल को साफ़ कर देता है। शैंपू का उपयोग किये बिना बालों को प्राकृतिक रूप से साफ़ करने का यह एक उत्तम तरीका है।

सोड़ा वॉश:
रूसी की समस्या को दूर करने के लिए सप्ताह में एक बार बालों को खाने के सोडे से धोएं। आपको सिर्फ इतना करना है कि आप सिर की त्वचा और बालों को सोडे से धोएं। इसे सिर पर 6 मिनिट लगे रहने दें। बाद में साफ़ पानी से धो डालें।

रोज़मेरी (मेहंदी) वॉश:
रोज़मेरी बालों के लिए एक उत्तम औषधि है। यह आपके बालों को एक अच्छी सुगंध प्रदान करती है। मेहंदी की पत्तियों को पीसकर उन्हें नहाने के पानी में मिलाएं। इन्हें 8 मिनिट तक पानी में भिगाकर रखें तथा बाद में इस पानी से बालों को धोएं।

विनेगर वॉश:
विनेगर बालों की सभी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। यह सिर की तैलीय त्वचा, रूसी और जूं आदि समस्याओं के लिए एक अच्छा समाधान है। आपको सिर्फ इस बलिक विनेगर से सिर की त्वचा की मालिश करनी है। 7 मिनिट तक मसाज करने के बाद ठन्डे पानी से बालों को धो डालें तथा शैंपू या साबुन न लगायें। पलों कमें चमक लाने के लिए आप ऐप्पल सीडर विनेगर का उपयोग भी कर सकते हैं।

दही और बेकिंग सोडा:
एक कटोरे में 3 चम्मच ताज़ा ठंडा दही लें। इसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इसे अच्छे से फेंटे तथा एक गाढ़ा मिश्रण बनायें। अब इस मिश्रण को बालों पर लगायें। 15 मिनिट बाद बालों को पानी से धो डालें तथा शैंपू का उपयोग न करें। बेकिंग सोडा सिर पर जमी हुई धूल को साफ़ कर देगा तथा दही आपके बालों को चमकीला बनाएगा।

लेमन ऑइल और अंडे की जर्दी:
लेमन ऑइल सिर की त्वचा के पसीने और बदबू को दूर करता है। एक कटोरे में दो अण्डों की जर्दी तथा चार बूँदें लेमन ऑइल लें। अब इन दोनों को मिलाएं तथा सिर की त्वचा पर इस मिश्रण से मसाज करें। 10 मिनिट बाद गर्म पानी से बाल धो डालें। शैंपू का उपयोग न करें। एक सप्ताह में ही आपके बालों पर प्राकृतिक चमक आ जायेगी और बाल रेशमी हो जायेंगे।

मलाई युक्त दही:
सप्ताह में एक बार प्राकृतिक उपचारों से बालों की देखभाल आवश्यक होती है। दही बालों के लिए एक उत्तम कंडीशनर है तथा यह रूखे और बेजान बालों को भी ठीक करने में सहायक है। सिर की त्वचा पर ठंडा गाढ़ा दही लगायें तथा 15 मिनिट बाद इसे सिर्फ पानी से धो डालें। शैंपू का उपयोग न करें।



Click it and Unblock the Notifications











