Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बालों को कर्ली करने के कुछ शानदार तरीके
क्या आज आपकी प्रॉम नाइट है? आप काफी एक्ससाइटेड हैं और अब समझ नहीं आ रहा है कि अपने बालों को कैसा लुक दें कि आप गुड लुकिंग दिखें। व्यस्तता के कारण आपने अपने बालों पर ही ध्यान नहीं दिया और अब मुश्किल सामने आ गई।
FATHER'S DAY SPECIALS! Jabong discount of Rs 300 on Rs 999 shopping on all products
बालों को सही स्टाइल में बांधना और पूरी पार्टी के दौरान उस स्टाइल का बने रहना सबसे जरूरी होता है। कई बार आप कुछ हेयर स्टाइल बना लेती हैं लेकिन पार्टी तक पहुँचते-पहुँचते वो घोंसला बन जाता है। ऐसे में आपको काफी समझ और दूरदर्शिता अपनानी चाहिए।
बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम आपको बालों के स्टाइल बनाने और उन्हें कैरी करने के लिए कुछ खास तरीके बताएंगे, उम्मीद है कि ये टिप्स और आईडिया आपको पसंद आएंगे। अपनी प्रक्रिया को कमेंट बॉक्स में लिखना कतई न भूलें।
बालों को संवारने के कुछ खास तरीके:
1. गीले बालों को पिन और कर्ल करना -
अपने बालों पर अच्छी तरह से शैम्पू करें और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। कंडीशनर लगाने से बाल स्मूथ और बाउंसी हो जाते हैं और आप जैसा चाहें वैसा लुक देने के लिए तैयार हो सकती हैं। अब बालों से पानी निचोंडने के बाद पिन और कर्ल से बालों को टाई कर लें। इन्हें सूख जाने तक बंधा रहने दें। बाद में खोल दें। आपके बाल कर्ली निकलेंगे।

2. हॉट रोलर्स -
अगर आपके जल्दी ही कर्ली बाल चाहिए और समय की कमी है तो हॉट रोलर्स का सहारा लें। इन रोलर्स की मदद से अपने बालों को कर्ल करें। बाद में उंगलियों की मदद से उन्हें सुलझा लें।

3. कर्लिंग आयरन -
कर्लिंग आयरन, बालों को कर्ल करने का सबसे अच्छा और कम समय लेने वाला तरीका होता है। अपने बालों को कर्ल करने के लिए इसे गर्म करें और बालों को कर्ल करें। इसे आप अकेले भी बिना किसी की मदद के कर सकती हैं। लेकिन याद रहें, एक हद से ज्यादा इसका इस्तेमाल आपके बालों को रूखा बना सकता है।

4. पिन कर्ल -
हेस्र स्टाइललिस्ट की सलाह मानें तो पिन कर्ल बालों को स्टाइल देने के लिए सबसे अच्छा विकल्प होते हैं। अपने बालों को चार हिस्सों में बांट लें और उन्हें ट्वीस्ट करें क्वाइल के साथ रोल कर लें। इसके बाद, ड्रायर का इस्तेमाल करें। अब इन क्वाइल को खोल दें और लच्छेदार बालों को लहराएं।
5. डिफ्यूजर का इस्तेमाल करें:
अगर आप अपने बालों को कर्ल करने के लिए हीट वेब का इस्तेमाल करती हैं तो वहां डिफ्यूजर का प्रयोग करें। इससे हीट वेब का इम्पेक्ट कम हो जाएगा और आपके बाल रूखे-सूखे और बेजान भी नहीं लगेंगे।

6. चोटी :
कई लोगों को यह तरीका रास नहीं आता है कि उन्हें सिर पर गर्म हीट लगे या उनके बालों को रोलर्स से कर्ली किया जाएं। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो रात में अपने बालों पर बिना ऑयल लगाएं कसकर कई चोटियां बना लें। सुबह इन चोटियों को खोल दें और देखें, आपके बाल कितने प्यारे लगेंगे। यह ट्रिक लम्बे बालों के लिए सबसे ज्यादा कारगर होती है।

7. हेयरस्प्रे:
अगर आपको अचानक से किसी पार्टी में जाना पड़ता है तो हेयरस्प्रे का इस्तेमाल करें। इससे बालों में नमी बनी रहेगी और आपके बालों को मनचाहा लुक भी मिल जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications











