Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
शादी से पहले बालों की देखभाल करने के साधारण टिप्स
क्या आप अपनी शादी को लेकर बहुत उत्साहित हैं और चाहती हैं कि आप शादी के दिन बिल्कुल परी सी दिखें। ऐसा दिखने के लिए आप बहुत तैयारी करती हैं, हर दिन पार्लर जाती हैं और मंहगे से मंहगे प्रोडक्ट पर पैसे खर्च करती हैं। आप अपने बालों पर भी कई प्रयोग करने लगती हैं। पर आपको सही मायनों में क्या करना चाहिए, ये आज हम आपको बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में बताएंगे।
शादी से पहले बालों का ख्याल रखना बेहद आवश्यक होता है क्योंकि शादी के दिनों में कई तरह के हेयर स्टाइल बनाने पड़ते हैं। बालों की देखभाल करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप बहुत ज्यादा तामझाम करें और पैसें खर्च करें। आपको बस कुछ साधारण टिप्स को अपनाने की जरूरत है:

मानसिक रूप से तैयार:
सबसे पहले खुद को दृढ़ कर लें कि आप घर पर ही बालों को ट्रीटमेंट देगी न कि पार्लर में। शादी की डेट फिक्स हो जाने के बाद अपना समय बर्बाद न करें और न ही बालों पर पैसे। बस मेंटली रेडी हो जाएं।

डीप कंडीशनिंग:
बालों की डीप कंडीशनिंग के लिए एक अंडे को दही के साथ मिलाकर अच्छी तरह लगाएं। इसे जड़ों तक लगाएं और बाद में गुनगुने पानी से धो लें। इससे बालों को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है।

बालों की समस्या को दूर भगाएं:
बालों को स्वस्थ बनाने के लिए बालों की समस्या को दूर करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है; जैसे- रूखापन, जुएं पड़ जाना, दोमुंहें होना आदि। नींबू का रस लगाएं, मेडीकर लगाएं और आवश्यक हो, तो प्याज का रस भी लगा सकते हैं, इससे बाल झड़ने से बंद हो जाते हैं।

रसायनों से दूरी बनाएं:
बालों में कैमिकलयुक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें। रीठा और शिकाकाई का इस्तेमाल करें। बेकिंग सोडा वाले पानी से धो दें।

बालों में रंग न लगाएं:
हेयर कलर से दूरी बनाएं, हर्बल मेंहदी ही लगाएं। महीने में दो से तीन बार हिना लगाने से बात अच्छे हो जाते हैं। दो महीने में बालों का रंग ठीक हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











