Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
आमला और कडी पत्ते से बनाइये बालों को काला करने वाला तेल
क्या आपके बाल मात्र 20 या 30 की उम्र में ही सफेद होना शुरु हो चुके हैं? अगर हां, तो यह इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे खराब लाइफस्टाइल या फिर भोजन में सही प्रकार का पोषण ना मिलना। अगर आप अपने सफेद बालों को काला करने के लिये हेयर डाई का प्रयोग करते हैं, तो उसे तुरंत ही बंद कर दें और प्राकृतिक नुस्खे आजमाएं। बालों में अगर साधारण तेल लगाते हैं तो उसकी जगह पर कडी पत्ते और आमले के तेल का प्रयोग करें। कडी पत्ते वाला तेल बालों को काला करने में मददगार साबित होता है। आइये जानते हैं कि कडी पत्ते और आमले का तेल बनाया कैसे जाता है। इन तेलों का नियमित प्रयोग करने से आपके बालों में जान आएगी और वह काले बनेगें। क्यों खाएं कड़ी पत्ता?

1. कडी पत्ता तेल
तेल बनाने की विधि-
- कडी पत्ते का एक गुच्छा ले कर उसे साफ पानी से धो लें और सूरज की धूप में तब तक सुखा लें, जब तक कि यह सूख कर कड़ी ना हो जाए।
- फिर इसे पाउडर के रूप में पीस लें
- अब 200 एम एल नारियल के तेल में या फिर जैतून के तेल में लगभर 4 चम्मच कडी पत्ती मिक्स कर के उबालिये।
- 2 मिनट के बाद आंच बंद कर के तेल को ठंडा होने के लिये रख दीजिये।
- तेल को छान कर किसी एयर टाइट शीशी में भर कर रख दीजिये।
MUST READ: असमय सफेद होते हुए बालों को रोकने का आयुर्वेदिक उपचार
प्रयोग करने का तरीका
हफ्ते में एक या दो बार इस कडी पत्ते का तेल जरुर लगाएं। अपनी उंगलियों को सिर पर हल्के हल्के घुमाते हुए सिर पर तेल फैलाएं। सिर धोने से 40 मिनट पहले यह तेल लगाएं। इस विधि से यह तेल सफेद हो रहे बालों को काला करने में मदद करेगा।
2. आमला तेल
आमला एक प्राकृतिक डाई के रूप में पुराने जमाने की महिलाओं दृारा प्रयोग किया जाता था।
इस तेल को बनाने की विधि-
- ताजा आमला ले कर उसे छोटे टुकड़ों में काट लें और उसका बारीक पेस्ट बना लें। पेस्ट बनाते वक्त उसमें रोज वॉटर का भी प्रयोग कर सकते हैं।
- इस पेस्ट को अपने हेयर ऑयल के साथ मिक्स कर के किसी कपड़े या फिर ढक्कन से बिल्कुल कस के बांध दीजिये।
- अब आमला को तेल के साथ बिल्कुल मिक्स हो जाने दीजिये, ऐसा होने में लगभर 1 हफ्ता लगेगा।
- एक हफ्ते के बाद तेल को छान कर किसी साफ शीशी में भर लीजिये।
प्रयोग करने की विधि-
सोने से पहले रोज रात को यह तेल लगाएं और इससे अपने सिर की अच्छे से मसाज करें। अगर इस तेल को हल्की आंच पर गरम कर के लगाया जाए तो जल्दी असर दिखेगा। अगली सुबह सिर को शैंपू से धो लें। इस आमला ट्रीटमेंट को आप रोज या फिर हर दूसरे दिन आजमां सकती हैं। इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा।
टिप्स- अपने भोजन में नियमित रूप से कडी पत्ता शामिल करें और जितना हो सके तनाव से दूर रहें। इससे आपके बालों को काला होने में मदद मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications











