Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
बालों के लिये नारियल तेल है सबसे बेस्ट, जानिये क्यूं
टीवी पर तरत तरह के तेल का एड देख कर शायद आपका दिमाग घूम जाता होगा कि आपके बालों के लिये कौन सा तेल सबसे अच्छा रहेगा। लेकिन हम आपको बता दें कि सदियो से हमारी दादी और नानी जिस तेल पर भरोसा करती आ रही हैं, वह है नारियल का तेल। नारियल का तेल बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाता है और यह बालों के लिये बहुत ही गुणकारी माना जाता है।
नारियल का तेल एक ऐसा तेल है जो बालों की हर समस्या का समाधान कर सकता है। हफ्ते में दो बार नारियल का तेल सिर पर लगाइये और चमत्कार होते हुए देखिये। अगर आप जानना चाहती हैं कि नारियल का तेल बालों के लिये कैसे बेस्ट है, तो पढे! हिंदू धर्म में नारियल का महत्व

बालों के लिये नारियल का तेल है सबसे बेस्ट, जानिये क्यूं
1. बालों को उलझने से रोके- अगर आपके बाल ज्यादा घंने और उलझे हैं, तो उनकी नारियल तेल से मसाज करें।
2. बालों को मजबूती दे- नारियल का तेल बालों की जड़ को मजबूती देता है, जिससे बाल टूटना कम हो जाते हैं। अगर आपकी बालों की जड़े सूखी हैं तो तेल उन्हें ताकत देगा और नए बाल को उगाएगा।
3. हेयर लॉस से बचाए- महिला हो या फिर पुरुष, दोनों के ही बाल टूटते हैं। नारियल का तेल ऐसे में बहुत अच्छा माना जाता है। यह जड़ को मजबूत बनाता है और बालो को टूटने से बचाता है। नहाने से पहले बलों में नारियल तेल की अच्छे से मालिश करनी चाहिये।
4. रूसी घटाए- रूसी की समस्या आज बहुत आम हो गई है। इससे छुटकारा पाने के लिये बालों में हर हफ्ते नारियल तेल लगाया जाना चाहिये। अगर नियमित तौर पर इसे लगाएंगे तो आप हफ्ते भर में इसका चमत्कार देख पाएंगे।
5. बालों में चमक लाए- नारियल का तेल बालों में लगाने से उसकी चमक अपने आप ही बढ़ जाती है और उसमें कुदरती शाइन आती है।



Click it and Unblock the Notifications











