Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Hair Care Tips: झड़ते - टूटते बालों की समस्या से हो गए हैं परेशान, दादी-नानी का ये नुस्खा आएगा काम
प्राचीन समय से महिलाएं अपने बालों में लंबा, घना औऱ खूबसूरत बनाएं रखने के लिए मेहंदी और आंवले का इस्तेमाल करती आ रही है। कई लोग अपने सफेद बालों को छुपाने के लिए भी मेहंदी का उपयोग करते हैं।
मेहंदी में विटामिन सी, विटामिन डी और निकोटिनिक एसिड जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बालों को रंगने के साथ हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं। जबकि आवंले में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स के गुण मौजूद होते हैं जो बालों को पोषण देने और उसकी ग्रोथ बढ़ाने में भी मददगार है।

आप आवंला और मेहंदी को मिलाकर अपने बालों में लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके बालों को दोगुणा फायदा होगा। तो आइए जानते हैं आंवला और मेहंदी हेयर मास्क तैयार करने की आसानी रेसिपी और इसके हेयर बेनिफिट्स के बारे में...
आंवला और मेहंदी हेयर मास्क रेसिपी
सामग्री -
* मेंहदी पाउडर - 2 बड़े चम्मच
* आंवला पाउडर - 2 बड़े चम्मच
* दही - 1 बड़ा चम्मच
हेयर मास्क बनाने की विधि-
- हेयर मास्क तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में मेहंदी और आंवला पाउडर डालकर मिलाएं।
- जब तक आप एक चिकनी, मोटी पेस्ट न पा लें तब तक इसे धीरे-धीरे थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मिलाते रहे।
- अगर जरूरत हो तो आप अपने बालों में नमी जोड़ने के लिए दही भी मिल सकती हैं।
- अब इस पेस्ट को 1 से 2 घंटे के लिए ढक कर साइड रख दें।

बालों में हेयर मास्क लगाने का तरीका
- मास्क लगाने से पहले अपने बालों को ड्राई और क्लीन कर लें।
- अब अपने बालों को बांट लें और मास्क को स्कैल्प से सिरों तक लगाना शुरू करें, एकसमान मात्रा में इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं।
- एक बार जब आपके बाल पूरी तरह से इस पेस्ट से ढक जाते हैं, तो इसे अपने सिर के ऊपर इकट्ठा कर लें और बालों को शॉवर कैप या कोई प्लास्टिक रैप से ढक लें।
- लगभग 1 से 2 घंटे के लिए मास्क को बालों में लगा रहने दें ताकि यह पूरी तरह आपके बालों में अपना असर छोड़ सके।
- अपने बालों को अच्छी तरह से गुनगुने पानी से तब तक धोएं जब तक पानी साफ न निकलने लगे।
- आप चाहे तो अपने बालों को शैम्पू और कंडीशनर से भी साफ कर सकते हैं।

मेहंदी और आंवला हेयर मास्क के फायदे -
1. सफेद बालों की समस्या करें दूर
मेंहदी बालों को प्राकृतिक रंग देने में मदद करती है, और आपके बालों में लाल-भूरा या बरगंडी रंग छोड़ती है, जबकि आंवला रंग को बढ़ा सकता है और बालों में चमक जोड़ता है।
2. बालों को बनाए मजबूत
मेहंदी और आंवला दोनों ही पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं, उनका टूटना कम करता है और स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं।
3. बालों को बनाएं चमकदार और सॉफ्ट
हेयर मास्क बालों की चमक बढ़ाने के साथ मॉइस्चराइज करता है, जिससे यह नरम, चिकना और चमकदार हो जाता है।
4. स्कैल्प को रखे हेल्दी
आंवला के एंटीमाइक्रोबियल गुण स्कैल्प को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं, डैंड्रफ और स्कैल्प की जलन को कम करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











