Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Hair Care Tips: धूप में खो गई है बालों की रंगत, डाइटिशियन से जानें चमकदार बाल पाने के लिए सत्तू स्मूदी रेसिपी
गर्मी का मौसम शुरू होते ही महिलाओं में बालों के टूटने और झड़ने के साथ बालों का रंग उड़ने की समस्या बढ़ जाती है। जिसका सबसे बड़ा कारण है गर्मी के कारण होने वाला पसीना, जो आपके बालों को डैमेज करने का काम करता है।
गर्मी के मौसम में सिर्फ अच्छे शैंपू, कंडिशनर के अलावा बालों की केयर करने के लिए आपको हेल्दी डाइट लेना भी जरूरी है, जो आपके बालों को पोषण दे सकें। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों के लिए कोई हेल्डी ड्रिंक की तलाश कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह हैं।

डाइटीशियन मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर ट्रिपल-एच स्मूदी की रेसिपी शेयर की है। जिसे अपनी डाइट में शामिल करने से आपके बाल टूटना बंद होकर और ज्यादा साइनिंग बने रहेंगे। तो आइए जानते हैं हेल्थ के साथ बालों के लिए हेल्दी स्मूदी की रेसिपी के बारे में...
बालों के लिए हेल्दी स्मूदी रेसिपी
सामग्री -
* नारियल पानी - 1 गिलास
* जौ का सत्तू - 1 बड़ा चम्मच
* बेसन का सत्तू - 2 बड़े चम्मच
* नींबू - 5 से 6 बूंद
* कद्दू के बीज - आधा छोटा चम्मच
* सूरजमुखी के बीज - आधा छोटा चम्मच
* नमक और काली मिर्च - एक चुटकी
बनाने की विधि
1. बालों के लिए हेल्दी स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर जार लें।
2. फिर उसमें ऊपर बताई गई सभी सामग्री को डालकर ब्लेंड कर दें।
3. आपकी स्मूदी तैयार हैं, अगर आप चाहें तो इसमें आइस क्यूब्स डालकर भी पी सकतें है।
बालों के लिए स्मूदी पीने के फायदे
1. नारियल पानी- नारियल का पानी आपके बालों को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, स्कैल्प में नमी को लॉक करने का काम करता है और बालों की चमक भी बढ़ाने में काफी फायदेमंद होती है।
2. जौ का सत्तू - जौ के सत्तू में कोपर उचित मात्रा में मौजूद होता है, यह आपके बालों को जड़ से हेल्दी रखने का काम करता है और बालों के विकास को बढ़ावा देता है।
3. बेसन का सत्तू - बेसन प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता है जो बालों के झड़ने और सफ़ेद होने से रोकता है। आपके बालों के लिए दोनों ही गुण बहुत जरूरी होता है।
4. नींबू - नींबू कोलेजन के संश्लेषण में मदद करता है जो बालों को केराटिन करने में मदद करता है।
5. कद्दू के बीज - कद्दू के बीज जिंक से भरपूर सेल्स बढ़ोत्तरी और विभाजन में मदद करता है जिससे बालों की मात्रा बढ़ती है।
6. सूरजमुखी के बीज - सूरजमुखी के बीज एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है जो स्कैल्प और बालों को नुकसान से बचाता है, जिससे बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है।
7. नमक और काली मिर्च - ये दोनों ही सामग्री पोषक तत्वों से भरपूर होती है जो आपके पाचन को दुरुस्त रखने और अवशोषण में सुधार करने में मदद करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications











