Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
उलझे हुए बालों ने बिगाड़ दी बालों की दशा, इसे सुधारने के लिए करें ये उपाय, बालों की हो जाएगी कायपालट
गर्मी के मौसम में बालों में पसीना होने के कारण बालों के झड़ने, टूटने की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इतना ही नहीं बाल ड्राई और फीजी भी हो जाते हैं। महिलाओं में गर्मी में बालों से जुड़े ये समस्याएं काफी आम है। गर्मी में बालों को हेल्दी रखने के लिए अक्सर महिलाएं महंगे-महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। लेकिन इसके बाद भी कई बार बालों की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है।
आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए एक ऐसा हेयर मास्क लेकर आए हैं, जो आप घर में मौजूद चीजों के इस्तेमाल से तैयार कर सकते हैं। जी हां मार्केट के महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स के स्थान पर आप अंडे और शहद से बने इस होम मेड हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं आंडे और शहद से बने हेयर मास्क की आसान रेसिपी और इसके फायदों के बारे में...

शहद और अंडा हेयर मास्क रेसिपी -
सामग्री -
* अंडा - 1
* शहद - 2 बड़े चम्मच
हेयर मास्क बनाने की रेसिपी -
1. फिजी बालों के लिए हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले अंडे को एक कटोरे में फोड़ लें।
2. अब इसके पीले हिस्से को निकालकर अलग कर दें और तब तक फेंटें जब तक यह झागदार न हो जाए।
3. फेंटे हुए अंडे में 2 बड़े चम्मच शहद डालकर मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लें।
4. बालों को नम कर लें, फिर इस पेस्ट को बालों की लंबाई और स्कैल्प पर ध्यान केंद्रित करते हुए लगाएं।
5. बालों में इस पेस्ट को लगाने के बाद स्कैल्प पर हल्की उंगलियों से मालिश करें।
6. करीब आधे घंटे के बाद अपने बालों को गुनगुने पानी से धो लें, इसके बाद हमेशा की तरह शैम्पू और कंडीशनिंग लगाकर साफ कर लें।
शहद और अंडा हेयर मास्क के फायदे -
1. बालों को मिले मजबूती
अंडा प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं जो बालों को पोषण और मजबूती देने में मदद करता है। बालों को होने वाले नुकसान से बचाने, बालों की बनावट में सुधार करने और स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देते में ये हेयर मास्क मददगार है।
2. बालों में नमी को करें लॉक
शहद एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है, जिसका मतलब है कि यह हेयर मास्क बालों में नमी को आकर्षित करता है और उसे बरकरार रखने में मददगार है। यह मास्क बालों को मॉइस्चराइज़ करने में मदद करता है, जिससे यह मुलायम और सिल्की हो जाते हैं।
3. हेल्दी स्कैल्प
शहद और अंडे के मिश्रण से स्कैल्प में होने वाली खुजली को शांत करने में मदद मिलती है। इस हेयर मास्क में एंटी बैक्टेरियल गुण होते हैं जो एक हेल्दी स्कैल्प को बनाएं रखने का काम करता है। इतना ही नहीं बालों में डैंड्रफ की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।
4. बालों की बढ़ाए चमक
अंडे में मौजूद पोषक तत्व, जैसे बायोटिन और विटामिन ए और ई, बालों में चमक लाने में मदद करता है। जबकि शहद बालों की लटों की चमक को बढ़ाने का काम करता है।
नोट: अगर आपको अंडे या शहद से कोई एलर्जी है तो बालों में यह हेयर मास्क लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।



Click it and Unblock the Notifications











