Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Ganesh Chaturthi Styling Tips : गणेश चतुर्थी पर चाहती हैं ट्रेडिशनल महाराष्ट्रीयन लुक, ऐसे करें इस लुक को कैरी
Ganesh Chaturthi Maharashtrian Look : गणेश चतुर्थी पर महिलाएं बप्पा के स्वागत के लिए कई तरह की तैयारियां करती हैं। ऐसे में वो खुद को तैयार करने से पीछे नहीं रहती हैं। वैसे तो गणेशोत्सव पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन महाराष्ट्र में इस उत्सव को प्रमुखता के साथ मनाया जाता है। यही वजह है कि इस मौके पर देशभर में महिलाएं खुद को महाराष्ट्रीयन तरीके से सजने पर ज्यादा जोर देती हैं।
तो क्यों न आप भी इस बार गणेश चतुर्थी पर महाराष्ट्रीयन लुक दें। यदि आप महाराष्ट्रीयन साड़ी पहनना नहीं जानती हैं और मेकअप की भी ज्यादा नॉलेज नहीं हैं, तो आपकी मदद के लिए यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं। इन्हें फॉलो कर आप ट्रेडिशनल महाराष्ट्रीयन लुक पा सकती हैं।

गणेश चतुर्थी पर ऐसे क्रिएट करें महाराष्ट्रीयन लुक
महाराष्ट्रीयन लुक के 3 चीजें बहुत खास होती हैं। नउवारी साड़ी, नथ और गजरा। इन तीनों के बिना महाराष्ट्रीयन लुक कंप्लीट नहीं हो सकता है। गणेश चतुर्थी के लिए आप नऊवारी (9 गज) या पैठणी साड़ी ही चुनें। एक सामान्य साड़ी 6 गज की होती है, तो नऊवारी साड़ी 8-9 यार्ड की होती है। अगर आपके पास महाराष्ट्रीयन स्टाइल की साड़ियां नहीं हैं, तो आप कोई भी हेवी बॉर्डर वाली साड़ी पहन सकती हैं।
महाराष्ट्रीयन स्टाइल साड़ी, पहनने का तरीका
महाराष्ट्रीयन स्टाइल में साड़ी को ड्रेप करने का तरीका थोड़ा अलग होता है, इसे आप सही तरीके से प्लेट्स बनाकर ड्रेप करेंगे, तब ही आपको पारंपरिक लुक मिलेगा। इसके लिए साड़ी को कमर पर लपेटकर सामने की ओर एक गांठ बांध लें और साड़ी के एक हिस्से को पकड़कर इसकी प्लेट्स बना लें और पैरों के बीच से निकालकर पीछे कमर के बीचों-बीच डाल लें। अब साड़ी के एक लंबे सिरे को पकड़ें और प्लेट्स बना लें। ध्यान रखें कि प्लेट्स लेफ्ट की ओर रखें। अब इन प्लेट्स का पल्लू बना लें, जिसे कमर के पीछे से आगे की ओर पिन से सेट करें।
ऐसे करें मेकअप
सबसे पहले आप बेस लगाकर स्किन से मैच करता हुआ फाउंडेशन लगा लें। इसके बाद आंखों पर गहरा काजल और आईलाइनर लगाएं। आईशैडो आप साड़ी से मैच करता हुआ लगाएं। गालों पर हल्का ब्लशर लगाएं। अब माथे पर कुमकुम से बड़ी बिंदी लगा लें।
हेयर स्टाइल
पारंपरिक महाराष्ट्रीयन स्टाइल क्रिएट करने के लिए बेहतर होगा कि आप अपने बालों का पीछे जूड़ा बनाएं और उसमें फूलों का गजरा लगाएं। जूड़े को फ्रंट से आप अपने हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं। बालों को बैककांबिंग कर जूड़ा बनाकर गजरा लगा लें। चाहे तो मांगटीका भी पहन लें। अब मराठी नथ पहनें और खुद को महाराष्ट्रीयन टच दें। अगर आप चाहे तो बालों को हाफ क्लच कर गजरे से स्टाइल कर लुक दे सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











