Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Hair Care Tips: लंबे और खूबसूरत बालों के इन खास चीजों का इस्तेमाल करती हैं करिश्मा तन्ना
टीवी के डेली सोप से लेकर फिल्मों यहां तक कि वेब सीरीज में नजर आ चुकी करिश्मा तन्ना सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपनी हाइट, नेचुरल ब्यूटी और बेहतरीन बालों के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने टीवी के पॉपुलर शो ’क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत और बेमिसाल एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया।
उनकी खूबसूरती भी दर्शकों को उनकी ओर खींचती है। अधिकतर फैन्स यह जानना चाहते हैं कि करिश्मा तन्ना अपने बालों को हेल्दी और खूबसूरत बनाए रखने के लिए क्या करती हैं। जहां आमतौर पर, लड़कियां या सेलेब्स अपने हेयर केयर रूटीन में कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स को शामिल करती हैं, वहीं करिश्मा तन्ना कुछ छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखती हैं और अपने बालों को हेल्दी बनाए रखती हैं। अपने बालों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए करिश्मा नेचुरल आइटम्स का इस्तेमाल करने पर अधिक जोर देती हैं। उन्होंने खुद फैन्स के साथ अपने हेयर केयर सीक्रेट्स शेयर किए हैं।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि करिश्मा अपने बालों का ख्याल रखने और उन्हें हेल्दी बनाए रखने के लिए किन-किन चीजों का इस्तेमाल करती हैं-
रोज़मेरी वॉटर का करती हैं इस्तेमाल
करिश्मा तन्ना अपने बालों की केयर करने के लिए रोजमेरी वॉटर का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। वह सप्ताह में दो या तीन बार रोज़मेरी वॉटर जरूर लगाती है। ऐसा माना जाता है कि रोज़मेरी वॉटर स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे हेयर ग्रोथ बेहतर होती है। साथ ही साथ, आपको बालों से जुड़ी समस्याओं का कम सामना करना पड़ता है।
बालों में लगाती हैं तेल
रोजमेरी वॉटर के अलावा करिश्मा अपने बालों की देखभाल के लिए हफ़्ते में कम से कम दो बार अपने बालों में तेल जरूर लगाती हैं। उनका यह मानना है कि बालों की देख-रेख करने के लिए ऑयलिंग बहुत जरूरी है और इसे सिर्फ स्कैल्प ही नहीं, बालों के एंड्स पर भी जरूर लगाना चाहिए।
करती हैं स्कैल्प मसाज
स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव करने और हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने के लिए स्कैल्प मसाज करना काफी अच्छा माना जाता है। करिश्मा तन्ना भी हर दिन स्कैल्प मसाज जरूर करती हैं। इसके लिए वह सिलिकॉन का स्कैल्प मसाजर इस्तेमाल करती हैं।
करती हैं डीप कंडीशनिंग
करिश्मा सिल्की और शाइनी बाल पाने के लिए हफ़्ते में एक बार शहद और जैतून के तेल की कुछ बूंदों से अपने बालों को डीप-कंडीशन करती हैं। इतना ही नहीं, वह हेयर मास्क या ऑयलिंग करने के बाद स्टीमर का इस्तेमाल जरूर करती हैं ताकि तेल जड़ों में समान रूप से प्रवेश कर सके।
अनप्रोफेशल प्रोडक्ट्स से रहती हैं दूर
करिश्मा अपने बालों की देखभाल के लिए नेचुरल आइटम्स का इस्तेमाल करना अधिक पसंद करती हैं। वह अपने बालों पर रासायनिक युक्त हेयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करने से बचती हैं। इससे हेयर लंबे समय में काफी डैमेज हो जाते हैं।
हल्की ब्रशिंग करना
करिश्मा जब भी अपने बालों को ब्रश करती हैं तो इस बात का खास ख्याल रखती हैं कि वह इसे बहुत जोर से ना करें या फिर अपने बालों के साथ बहुत अधिक हार्श ना हों। दसअसल, जोर से बालों को ब्रश करने से वे बाल टूट सकते हैं। वे हमेशा अपने बालों को ब्रश करने के लिए हल्के दबाव का ही उपयोग करती है।
लेती हैं हेल्दी डाइट
करिश्मा की फिटनेस, ग्लोइंग स्किन और चमकदार बालों के पीछे उनकी डाइट का अहम रोल है। करिश्मा कई बार बता चुकी हैं कि वे अपनी डाइट का खास ख्याल रखती हैं। वह अपने भोजन में विटामिन और मिनरल्स युक्त फूड आइटम्स को शामिल करती है जो उनके बालों को अंदर से पोषण देते हैं।
नए हेयर सैलून को करती हैं अवॉयड
अक्सर हम सभी अपने बालों को लेकर एक्सपेरिमेंटल हो जाते हैं या फिर नए सैलून को ट्राई करना चाहते हैं, लेकिन करिश्मा कभी भी अपने बालों से जुड़ी सर्विसेज लेने के लिए नए सैलून के साथ एक्सपेरिमेंट नहीं करती हैं। वह अमूमन उन्हीं हेयर स्टाइलिस्ट और सैलून की सर्विसेज लेती हैं, जिन पर उन्हें भरोसा है।



Click it and Unblock the Notifications











